{"_id":"5e883fba8ebc3e72b32cf94e","slug":"england-cricketers-offers-salary-cut-and-5-lac-pound-due-to-covid-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने तनख्वाह में कटौती की पेशकश की","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोविड-19: इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने तनख्वाह में कटौती की पेशकश की
Sat, 04 Apr 2020 01:36 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 04 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
ईसीबी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पुरूष और महिला क्रिकेटरों ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए अपने वेतन में कटौती और पांच लाख पाउंड दान देने की पेशकश की है।
विज्ञापन
इससे पहले इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के वेतन में 20 प्रतिशत की कटौती का प्रस्ताव रखा था। ईसीबी पेशेवर क्रिकेटरों के संघ के प्रतिनिधियों के जवाब का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
पांच लाख पाउंड दान पुरूष क्रिकेटरों के वेतन में 20 प्रतिशत कटौती के बराबर है, जबकि महिला क्रिकेटरों ने अप्रैल, मई और जून के वेतन में कटौती का प्रस्ताव रखा है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने एक बयान में कहा कि इंग्लैंड के अनुबंधित पुरूष क्रिकेटरों से बातचीत के बाद हम ईसीबी को पांच लाख पाउंड दान देने पर सहमत हुए हैं।
इसमें कहा गया कि इसकी तफ्सील से जानकारी अगले सप्ताह दी जाएगी। यह अनुबंधित खिलाड़ियों की तनख्वाह में अगले तीन महीने तक 20 प्रतिशत कटौती के बराबर है।
कुछ क्रिकेटर व्यक्तिगत तौर पर भी योगदान दे चुके हैं। विकेटकीपर जोस बटलर अपनी 2019 विश्व कप की जर्सी की नीलामी कर रहे हैं जबकि महिला टीम की कप्तान हीथर नाइट स्वयंसेवी के तौर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा से जुड़ गई।