{"_id":"5e869ae98ebc3e7747480e25","slug":"england-cricketer-ben-stokes-will-participate-in-formula-one-racing-along-with-other-drivers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब रेसिंग ट्रैक पर कार दौड़ाएंगे स्टोक्स, फेरारी के चार्ल्स सहित पांच फॉर्मूला वन ड्राइवरों के साथ लेंगे भाग","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अब रेसिंग ट्रैक पर कार दौड़ाएंगे स्टोक्स, फेरारी के चार्ल्स सहित पांच फॉर्मूला वन ड्राइवरों के साथ लेंगे भाग
Fri, 03 Apr 2020 07:39 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 Apr 2020 07:39 AM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : Cricbuzz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड को पहली बार विश्व कप विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब रेसिंग ट्रैक पर जलवा दिखाएंगे। स्टोक्स फेरारी के चार्ल्स लेक्लर्क सहित मौजूदा पांच फॉर्मूला ड्राइवरों के साथ रविवार को होने वाली एफ वन इस्पोर्ट्स वर्चुअल ग्रां प्रि में फर्राटा भरेंगे। यह रेस ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एल्बर्ट पार्क में होगी।
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते सत्र की पहली आठ फॉर्मूला वन रेस या तो स्थगित कर दी गई हैं या फिर रद्द। ऐसे में ग्रां प्रि के बदले में इस्पोर्ट्स को स्थापित करने का निर्णय इस खेल से जुड़े लोगों ने लिया है। इसके लिए मौजूदा फॉर्मूला वन ड्राइवरों के साथ ही दूसरे खेल से जुड़े खिलाड़ियों, मशहूर हस्तियों और यूट्यूब सितारों के साथ वर्चुअल ग्रां प्रि शुरू करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन
एलेक्स होंगे स्टोक्स के साथी
पहली रेस पिछले हफ्ते बहरीन में हुई थी। यह दूसरी रेस है जो साल की पहली फॉर्मूला रेस वियतनाम के बदले में होगी। स्टोक्स के जोड़ीदार रेडबुल के एलेक्स एलबोन होंगे। अन्य ड्राइवरों में विलियम्स के जॉर्ज रसेल व निकोल्स लतीफी और मैकलारेन के लैंडो नोरिस शामिल होंगे।
विज्ञापन