{"_id":"60ef1c968ebc3ebf2258a225","slug":"england-cricket-captain-eoin-morgan-shared-his-world-cup-2019-memories","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादें: दो साल बाद मोर्गन ने कही दिल की बात, विश्व कप फाइनल को बताया अपना सबसे नाटकीय और सर्वश्रेष्ठ मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यादें: दो साल बाद मोर्गन ने कही दिल की बात, विश्व कप फाइनल को बताया अपना सबसे नाटकीय और सर्वश्रेष्ठ मैच
Wed, 14 Jul 2021 10:49 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:49 PM IST
सार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान मोर्गन ने विश्व कप फाइनल को ‘क्रिकेट का सबसे नाटकीय मुकाबला’ करार दिया है जिसका वह हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
इयोन मोर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है। इयोन मोर्गन की कप्तानी में टीम ने 2019 में आज ही के दिन बेहद रोमांचक अंदाज में विश्व कप जीता था। दो साल बाद टीम के कप्तान मोर्गन ने विश्व कप फाइनल को ‘क्रिकेट का सबसे नाटकीय मुकाबला’ करार दिया है जिसका वह हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
दो साल पहले आज ही के दिन इंग्लैंड पहली बार एकदिवसीय विश्व चैंपियन बना था। नियमित ओवरों और सुपर ओवर में स्कोर टाई रहने के बाद इंग्लैंड ने बाउंड्री गिनने के नियम के आधार पर न्यूजीलैंड को हराया था।
विज्ञापन
जीत की दूसरी वर्षगांठ पर मोर्गन ने कहा, ‘फाइनल क्रिकेट का सबसे नाटकीय मुकाबला और साथ ही क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ मुकाबला था जो अब तक खेला गया।’
कोलकाता नाइट राइडर्स के इस कप्तान ने अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी द्वारा पोस्ट वीडियो में कहा, ‘मुकाबला इतना अधिक करीबी था, अंत तक मुकाबला कड़ा था, संभवत: मुकाबला जितना अधिक करीबी हो सकता था। इससे खेल को काफी फायदा हुआ जैसा हमने पहले कभी नहीं देखा था।’
विज्ञापन
आस्ट्रेलिया में 2015 में हुए विश्व कप में इंग्लैंड की टीम पांच विश्व कप में तीसरी बार ग्रुप चरण में ही बाहर हो गई थी और उसे बांग्लादेश के खिलाफ भी शिकस्त झेलनी पड़ी थी।