ENGvWI: इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम घोषित, स्टोक्स होंगे कप्तान, किन-किन को मिली जगह
कोरोना वायरस के बाद से यह खेला जाने वाला पहला इंटरनेशनल टेस्ट मैच होगा। यह मैच बिना दर्शकों के खेला जाएगा और आईसीसी के नियमानुसार गेंद पर लार का इस्तेमाल वर्जित होगा। इसके साथ ही खिलाड़ी सामाजिक दूरी के नियम का भी पालन करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते चार माह से भी ज्यादा समय से ठप पड़ी क्रिकेट गतिविधियां चंद दिन में ही शुरू होने वाली है। 8 जुलाई से वेस्टइंडीज के इंग्लैंड दौरे का आगाज हो जाएगा। साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 13 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। जो रूट की गैर मौजूदगी में इंग्लिश टीम की कप्तानी पहली बार बेन स्टोक्स करेंगे। जेम्स एंडरसन, जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड जैसे सीनियर खिलाड़ी स्टोक्स को कप्तानी में मदद करेंगे। हैरान करने वाली बात है कि इस 13 सदस्यीय टीम में जॉनी बेयरस्टो और मोईन अली जैसे बड़े नाम शामिल नहीं है।
इन खिलाड़ियों को मिली जगह
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, जोफ्रा आर्चर, डॉम बेस, स्टुअर्ट ब्रॉड, रोरी बर्न्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), जाक क्रॉले, जो डेनली, ओली पोप, डॉम सिबले, क्रिस वोक्स, मार्क वुड। रिजर्व खिलाड़ी: जेम्स ब्रेसी, सैम करन, बेन फोक्स (विकेटकीपर), डैन लारेंस, जैक लीच, साकिब महमूद, क्रेग ओवरटन, ओली रोबिनसन और ओली स्टोन।
Ben Stokes set to become the 81st captain of the England men's Test team, as @englandcricket announce their 13-player squad for the first #RaiseTheBat Test v @windiescricket.
विज्ञापन विज्ञापन
Nine players will remain at the Ageas Bowl as Test reserves. pic.twitter.com/hJpmmiB0z2 — ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 4, 2020