{"_id":"60b76c891d2d4c5e384b0bca","slug":"england-captain-joe-root-eyes-new-zealand-and-india-sweep-ahead-of-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"जो रूट का बड़ा बयान: भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप एशेज के लिए सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
जो रूट का बड़ा बयान: भारत-न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप एशेज के लिए सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी
Wed, 02 Jun 2021 05:03 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 02 Jun 2021 05:03 PM IST
सार
इन सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले इंग्लैंड को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेलने हैं।
विज्ञापन
जो रूट
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट की दो शीर्ष टीमों भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप करना इस साल के आखिर में चिर प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज श्रृंखला के लिए सर्वश्रेष्ठ तैयारी होगी। इन सर्दियों में ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होने से पहले इंग्लैंड को न्यूजीलैंड और भारत के खिलाफ सात टेस्ट मैच खेलने हैं। उन्हें पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच खेलने हैं और फिर अगस्त-सितंबर में पांच टेस्ट मैचों में भारत का सामना करना है।
विज्ञापन
रूट ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से पूर्व कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली श्रृंखला को लेकर इन गर्मियों में लगातार चर्चा होती रहेगी। आप इससे मुंह नहीं मोड़ सकते।' उन्होंने कहा, 'हम लंबे समय से कह रहे हैं कि हम उस श्रृंखला की तैयारी कर रहे हैं और इंग्लैंड के किसी प्रशंसक, इंग्लैंड के खिलाड़ी के लिए यह प्रतिष्ठित श्रृंखला है।'
विज्ञापन
रूट ने कहा, 'यह निश्चित तौर पर हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन हमारे लिए इसकी सर्वश्रेष्ठ तैयारी इन सात टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करना और विश्व की दो सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ जीत दर्ज करना होगा।' भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला खेलने से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 से 22 जून तक साउथम्पटन में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी।
विज्ञापन