{"_id":"5d05957b8ebc3e69163cdb73","slug":"england-captain-eoin-morgan-suffering-from-back-spasm-undergoes-scan","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से अगले मैच से बाहर हो सकते है कप्तान मोर्गन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, चोट की वजह से अगले मैच से बाहर हो सकते है कप्तान मोर्गन
Sun, 16 Jun 2019 06:33 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 16 Jun 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
इयोन मोर्गन
- फोटो : pti
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन का विश्व कप के अगले मैच में खेलना संदिग्ध है जबकि जेसन रॉय का हैमस्ट्रिंग स्ट्रेन की वजह से स्कैन कराना पड़ा। लेकिन मोर्गन ने कहा कि यह परेशानी की बात नहीं है जो शुक्रवार को 41वें ओवर में वेस्टइंडीज पारी के दौरान मैदान छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
मोर्गन ने कहा, ‘मेरे पहले भी पीठ में दर्द हो चुका है और सामान्य तौर पर इसे ठीक होने में कुछ दिन लगते हैं। अगले 24 घंटे में इसकी गंभीरता का पता चलेगा। आपको सामान्य तौर पर अगले दिन ही इसकी गंभीरता का पता चलता है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘जेसन की मांसपेशियों में खिंचाव है और उसका स्कैन होगा। इसके बारे में जानने में 48 घंटे लगेंगे। मुझे लगता है कि जब दो खिलाड़ी चोटिल हों तो यह चिंता की बात होती है लेकिन अभी इससे परेशान होने की बात नहीं है।’
विज्ञापन