{"_id":"66ec3f69b35b02862f0fdc62","slug":"england-captain-ben-stokes-is-scheduled-for-hamstring-scan-as-team-evaluates-his-fitness-for-upcoming-series-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बेन स्टोक्स का होगा स्कैन, चोट के बाद कर रहे हैं वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बेन स्टोक्स का होगा स्कैन, चोट के बाद कर रहे हैं वापसी
Thu, 19 Sep 2024 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 19 Sep 2024 08:43 PM IST
सार
पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सात अक्तूबर से होगा। वापसी से पहले स्टोक्स ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा था कि वह एहतियात रवैया अपना रहे हैं।
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : ECB
विस्तार
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले स्कैन होगा जिससे पता चलेगा कि वह कितने फिट हैं। 33 वर्षीय ऑलराउंडर खिलाड़ी को अगस्त के शुरुआत में चोट लगी थी जिस कारण वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर रहे थे। चोटिल होने के कारण वह बाहर चल रहे हैं, लेकिन ट्रेनिंग में सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया जा रहा है कि स्कैन रूटीन चेकअप का हिस्सा है। इंग्लैंड का प्रबंधन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि स्टोक्स वापसी करने में जल्दबाजी किए बिना पूरी तरह से ठीक हो जाएं। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सात अक्तूबर से होगा। वापसी से पहले स्टोक्स ने अपनी फिटनेस को लेकर कहा था कि वह एहतियात रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने कहा था, मैं जोखिम लेने से अच्छा दो सप्ताह अतिरिक्त रुकने की कोशिश करूंगा और फिर लंबे समय तक खुद को मैच के लिए तैयार रखने की कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ घोषित हुए 17 सदस्यीय सीरीज का हिस्सा हैं। हालांकि, अगर वह पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं रहते हैं तो उनकी जगह ओली पोप टीम की कमान संभालेंगे। स्टोक्स की संभावित उपलब्धता इंग्लैंड के लिए एक चयन चुनौती है, खासकर तब जब वह बल्लेबाजी करने के लिए पर्याप्त रूप से फिट हों। इंग्लैंड चार गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति भी अपना सकता है। जब स्टोक्स घुटने की चोट के कारण अनुपलब्ध थे तो जो रूट पार्ट टाइम स्पिनर की भूमिका निभा रहे थे।
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच सीरीज के आयोजन स्थल को लेकर भी संशय चल रहा है। शुरुआती रणनीति के तहत कराची, रावलपिंडी और मुल्तान को इस सीरीज की मेजबानी करनी थी, लेकिन कराची में कार्य चल रहा है जिससे दिक्कतें आ रही है। ऐसी भी चर्चा चल रही है कि इस सीरीज को यूएई स्थानांतरित किया जा सकता है, लेकिन इस बात की संभावना अधिक है कि मैच पाकिस्तान में ही खेले जाएंगे।
