फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England bowler Steven Finn said goodbye to international cricket was a member of three-time Ashes winning team

Steven Finn: इंग्लैंड के गेंदबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, तीन बार एशेज जीत में दिया था योगदान

Mon, 14 Aug 2023 07:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Mon, 14 Aug 2023 07:24 PM IST
सार

अपने करियर के अधिकांश समय मिडिलसेक्स के लिए खेलने के बाद फिन ने 2022 में ससेक्स का रुख किया और घायल होने से पहले 19 मैच खेले। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में डरहम के खिलाफ एक दिवसीय कप खेल में वापसी की थी लेकिन केवल चार ओवर फेंकने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
England bowler Steven Finn said goodbye to international cricket was a member of three-time Ashes winning team
स्टीवन फिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीवन फिन ने सोमवार (14 अगस्त) को पेशेवर क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। फिन को 2023 में घुटने में चोट लग गई थी और उन्होंने एक साल से अधिक समय से लाल गेंद से एक भी मैच नहीं खेला। फिन ने 2005 में मिडलसेक्स के लिए प्रथम श्रेणी में डेब्यू किया था। उन्होने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेला था। इसके बाद अगले साल उन्हें वनडे में खेलने का मौका मिला था।
विज्ञापन


फिन ने 36 टेस्ट मैचों में 125 विकेट लिए और अपने करियर में तीन बार एशेज जीतने में सफल रहे। वनडे क्रिकेट में उन्होंने सिर्फ 69 मैचों में 102 विकेट लिए। उन्हें 2015 विश्व कप में भी खेलने का मौका मिला था। अपने करियर के अधिकांश समय मिडिलसेक्स के लिए खेलने के बाद फिन ने 2022 में ससेक्स का रुख किया और घायल होने से पहले 19 मैच खेले। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में डरहम के खिलाफ एक दिवसीय कप खेल में वापसी की थी लेकिन केवल चार ओवर फेंकने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा था। 
विज्ञापन


2017 में खेला था आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
34 वर्षीय फिन ने 21 अंतरराष्ट्रीय टी20 भी खेले और इस दौरान उन्होंने 27 विकेट लिए। फिन ने अपना आखिरी टेस्ट 2016 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेला था। टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में उनका आखिरी मुकाबला 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था। 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले लॉर्ड्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह आखिरी वनडे खेले थे। फिन जब पूरी तरह फिट थे और उन्हें इंग्लैंड के बेहतरीन गेंदबाजों में शामिल किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर से हार मान ली: स्टीवन फिन
फिन ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा, "आज मैं तत्काल प्रभाव से क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले रहा हूं। मैं पिछले 12 महीनों से अपने शरीर के साथ लड़ाई लड़ रहा हूं और मैंने हार मान ली है। 2005 में मिडलसेक्स के लिए डेब्यू करने के बाद से मैं क्रिकेट खेलने में सक्षम होने के लिए अविश्वसनीय रूप से भाग्यशाली महसूस करता हूं। इंग्लैंड के लिए 36 टेस्ट सहित 125 मैच खेलना मेरे सपने से कहीं बेहतर है। मैं इंग्लैंड, मिडलसेक्स और ससेक्स के साथ कुछ अद्भुत यादें साझा करके संन्यास ले रहा हूं।''
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed