फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beats Pakistan by nine wickets in ICC Women's world Cup 2022 goes past india in points table

PAK-W vs ENG-W: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 20 ओवर के अंदर हराया, भारत को पछाड़कर अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंचा

Thu, 24 Mar 2022 04:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Mar 2022 04:25 PM IST
सार

 महिला विश्व कप में इंग्लैंड की बड़ी जीत के साथ ही भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। पाकिस्तान पर जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है। 
 

विज्ञापन
England beats Pakistan by nine wickets in ICC Women's world Cup 2022 goes past india in points table
इंग्लैंड महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप के अपने छठें मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को नौ विकेट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर आ गई है और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है। वहीं भारत के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में अपना आखिरी मैच जीतना होगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया के बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम भी सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। बाकी के दो स्थानों के लिए वेस्टइंडीज , इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबला है। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 105 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने 20 ओवर के अंदर एक विकेट खोकर लक्ष्य का पीछा कर लिया।  
विज्ञापन


पाकिस्तान के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
इंग्लैंड की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब थी। पहला विकेट शून्य के स्कोर पर ही गिर गया। टीम का स्कोर 58 रन पहुंचने तक पांच बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। अमीन और नवाज के अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया और पूरी टीम 41.3 ओवरों में 105 रन बनाकर आउट हो गई। अमीन ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। उनके अलावा सिदरा नवाज ने 23 और सोहेल ने 11 रन की पारी खेली इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की ब्रंट और एकलेस्टन ने तीन-तीन विकेट लिए। वहीं कप्तान नाइट और क्रॉस को एक-एक विकेट मिला। दो पाकिस्तानी बल्लेबाज रन आउट हुए। 

इंग्लैंड ने 20 ओवर के अंदर जीता मैच
106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत भी बहुत अच्छी नहीं थी और टीम का पहला विकेट 20 रन के स्कोर पर गिर गया था। बेमाउंट दो रन के स्कोर पर आउट हो गई थीं। इसके बाद डेनियव वॉट और कप्तान हीदर नाइट ने अपनी टीम को कोई झटका नहीं लगने दिया और 97 रन की बेहतरीन साझेदारी कर जीत दिला दी। डेनियल वॉट ने 76 और कप्तान नाइट ने 24 रन बनाए। 


अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुंचा इंग्लैंड
इंग्लैंड की टीम लगातार तीसरी जीत के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर आ गई है और अब इंग्लैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह आसान हो गई है। छह मैचों में इंग्लैंड के पास छह अंक हैं और आखिरी मैच बांग्लादेश के खिलाफ है। यह मैच जीतकर इंग्लैंड की टीम आसानी से सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। आठ अंक होने पर इंग्लैंड का सेमीफाइन खेलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed