पिछली बार जीते तीनों सीरीज, इस बार एक मैच भी नहीं जीत पाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसी भी टीम के लिए इससे बुरी स्थिति क्या होगी कि पिछली बार के दौरे पर तीनों सीरीज जीत गई थी, लेकिन इस बार उसे 9 मैचों में से एक भी जीत नहीं मिली।
यहां बात हो रही है इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेली गई सीरीज को लेकर। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने कुछ इस तरह का खेल दिखाया कि उसने श्रीलंका को इस दौरे पर एक भी मैच जीतने नहीं दिया। इस फुल दौरे पर दोनों टीमों ने टेस्ट और वनडे सीरीज के अलावा टी-20 सीरीज भी खेला लेकिन 9 मैचों में मेहमान टीम के खाते में एक भी जीत नहीं आई।
3 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 से जीत हासिल की, फिर 5 मैचों की वनडे सीरीज में मेजबान ने 3-0 और एकमात्र टी-20 मैच जीतकर श्रीलंका को जीत का स्वाद चखने ही नहीं दिया। हालांकि श्रीलंका के लिए खास बात यह रही कि उसे इन 9 मैचों में 3 में हार नहीं मिली। एक टेस्ट मैच वह ड्रॉ कराने में सफल रही, जबकि एक वनडे टाई हो गया तो एक मैच बारिश से धुल गया।
श्रीलंका के साथ यह बुरी स्थिति उस समय हुई जब 2 साल पहले इंग्लैंड के अपने फुल दौरे के दौरान तीनों सीरीज (टेस्ट, वनडे और टी-20) जीतकर स्वदेश लौटी थी, लेकिन इस बार उसके साथ हालात बदली हुई नजर आई। मई-जून, 2014 के दौरे के दौरान श्रीलंका ने 8 मैच खेले और 4 में जीत हासिल की, हालांकि 2 वनडे में हार जरूर मिली, पर टीम तीनों सीरीज जीतने में कामयाब रही।
2012 में आखिरी बार इंग्लैंड की धरती पर वेस्टइंडीज को जीत के बगैर लौटना पड़ा था। तब विंडीज टीम टेस्ट और वनडे सीरीज ही खेलने गई थी और हारकर वापस लौटी थी।
क्या खूब खेल दिखाया कप्तान ने, टूटी अंगुली के साथ खेलते रहे
खाता खुलने से पहले ही जेसन रे का विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की राह मुश्किल होती दिख रही थी, लेकिन इसके बाद जोस बटलर की बेहतरीन पारी की बदौलत मेजबान टीम ने श्रीलंका को एकमात्र टी-20 मैच में 8 विकेट से हराते हुए जीत हासिल कर ली।
साउथम्पटन में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 गेंद शेष रहते यह मैच जीत लिया। उसकी यह जीत इस लिहाज से भी खास है क्योंकि उसने श्रीलंकाई टीम को इस दौरे का एक भी मैच जीतने नहीं दिया।
जीत के हीरो रहे बटलर के साथ कप्तान इयोन मोर्गन ने भी 47 रनों की अविजित पारी खेली। उन्होंने यह पारी अंगुली में चोट लग जाने के बावजूद खेली। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 144 रनों की अटूट साझेदारी भी हुई। बटलर ने 49 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 73 रन बनाए, जबकि मोर्गन ने 39 गेंदों में 47 रनो की नाबाद पारी खेली। श्रीलंका की ओर से जो 2 सफलता मिली वो कप्तान और तेज गेंदबाज एंजेलो मैथ्यूज ने हासिल की। अन्य गेंदबाज विकेट लेने में नाकाम रहे।
इससे पहले श्रीलंका की पूरी टीम 20 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई।