फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat Pakistan in fourth T20 by seven wickets win T20 series before T20 World cup

ENG vs PAK: टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने पाकिस्तान को दी करारी शिकस्त, 2-0 से जीती टी20 सीरीज

Fri, 31 May 2024 09:29 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 31 May 2024 09:29 AM IST
सार

आदिल राशिद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला और तीसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 
 

विज्ञापन
England beat Pakistan in fourth T20 by seven wickets win T20 series before T20 World cup
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : PCB Media

विस्तार

स्पिनर आदिल राशिद की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट की उम्दा बल्लेबाजी से इंग्लैंड ने चौथे और अंतिम टी20 मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हराकर 2-0 से सीरीज अपने नाम की। दो जून से अमेरिका और वेस्टइंडीज में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप से पहले गत चैंपियन इंग्लैंड के लिए यह जीत काफी महत्वपूर्ण है। आदिल राशिद को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला और तीसरा टी20 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। 
विज्ञापन

सॉल्ट ने बिखेरी चमक
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 157 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज सॉल्ट ने चमक बिखेरी और कप्तान जोस बटलर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर डाली। इस साझेदारी ने इंग्लैंड की जीत की नींव रखी। हालांकि, पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने बेहतरीन गेंदबाजी की और सॉल्ट, बटलर और विल जैक्स को आउट कर पाकिस्तान की वापसी की कोशिश कराई, लेकिन अंत में जॉनी बेयरस्टो और हैरी ब्रूक ने नाबाद रहते हुए इंग्लैंड को जीत दिलाई। इंग्लैंड ने 15.3 ओवर में तीन विकेट पर 158 रन बनाकर जीत दर्ज की। इससे पहले सॉल्ट ने दमदार प्रदर्शन किया और 24 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। हालांकि, रऊफ ने मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच कराकर सॉल्ट की पारी का अंत किया और वह अर्धशतक से चूक गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉल्ट के आउट होने के बाद इंग्लैंड ने अगले दो विकेट जल्द गंवा दिए। सॉल्ट के बाद जोस बटलर को भी रऊफ ने अपना शिकार बनाया और बटलर 21 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। फिर रऊफ ने जैक्स को बोल्ड कर इंग्लैंड को तीसरा झटका दिया। जैक्स ने 18 गेंदों पर 20 रनों का योगदान दिया। इसके बाद बेयरस्टो और ब्रूक ने इंग्लैंड के और विकेट नहीं गिरने दिए और टीम को 27 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। बेयरस्टो 16 गेंदों पर 28 रन और ब्रूक 14 गेंदों पर 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। 
विज्ञापन

पाकिस्तान के बल्लेबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन
इससे पहले, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने कप्तान का फैसला सही साबित करने में जरा भी देर नहीं लगाई। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 21 गेंदों पर सर्वाधिक 38 रन बनाए। पाकिस्तान की बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि टीम के सिर्फ पांच बल्लेबाज ही दहाई अंत तक पहुंच सके। उस्मान के अलावा कप्तान बाबर आजम ने 36 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed