फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat Pakistan by 3-0 in series,know after clean sweep who said what danish kaneria, misbah ul haq and shahid afridi

पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर हाहाकार: कोई भड़का तो किसी ने किया बचाव, जानें किसने क्या कहा

Wed, 14 Jul 2021 10:10 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 14 Jul 2021 10:10 PM IST
सार

इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है। पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ही टीम के बारे में बुरा भला कह रहे हैं।

विज्ञापन
England beat Pakistan by 3-0 in series,know after clean sweep who said what  danish kaneria, misbah ul haq and shahid afridi
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया। इंग्लैंड ने तीसरे वन-डे में पाकिस्तान को तीन विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की। इंग्लैंड के हाथों मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है। टीम के पूर्व दिग्गज ही टीम के बारे में बुरा भला कह रहे हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि पाकिस्तान की शर्मनाक हार पर किसने क्या कहा?

विज्ञापन


हम जीरो पर आ गए हैं- मिसबाह
इंग्लैंड की दूसरे दर्जे की टीम से हारने के बाद पाकिस्तान के मुख्य कोच मिसबाह उल हक ने बड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बुधवार को स्वीकार किया कि वन-डे सीरीज में दूसरे दर्जे की इंग्लैंड टीम के हाथों 0-3 से मिली हार से उनकी टीम का मनोबल गिरा है। मिसबाह ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हाल ही की श्रृंखलाओं में अच्छे प्रदर्शन से हमारा आत्मविश्वास बढा था। लगा कि हम सही दिशा में जा रहे हैं लेकिन इस हार से हमारा मनोबल गिरा। अब लग रहा है कि फिर जीरो पर आ गए हैं लेकिन हम आगे बढने का रास्ता निकालेंगे।' उन्होंने कहा, 'मुझे समझ में नहीं आया कि इस श्रृंखला में टीम इतने खराब फॉर्म में क्यो थी और लय कैसे खो दी। मुख्य कोच होने के नाते मेरे लिए यह चिंता का सबब है। उन्होंने कहा, 'ऐसे प्रदर्शन पर क्या कहें। इसके बचाव में कुछ नहीं कह सकते। हम सभी जिम्मेदार हैं। खिलाड़ी, कोच, सहयोगी स्टाफ सभी।'

विज्ञापन

टीम की हार पर बुरे भड़के कनेरिया 

कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'ऐसा लगा कि पाकिस्तान की बी टीम, इंग्लैंड की ए टीम के खिलाफ खेल रही है। कप्तान बाबर आजम ने फॉर्म में वापसी की है, मगर गेंदबाजों का क्या ? ये खिलाड़ी ना तो ठीक से गेंदबाजी करते हैं, ना फील्डिंग और ना ही कैच पकड़ते हैं। ये पाकिस्तान क्रिकेट को बर्बाद करने पर क्यों तुले हुए हैं ?' उन्होंने आगे कहा, 'पाकिस्तान क्रिकेट का माहौल सही नहीं है, इसलिए उनका प्रदर्शन गिरता जा रहा है। ये तो अच्छा हुआ कि इयोन मॉर्गन की टीम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेली नहीं तो वे 400 रन बनाते और आपकी पारी को 200 के आस-पास समेट देते।' वहीं, उन्होंने शाहीन अफरीदी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि शाहीन को अपने ऊपर शर्म आनी चाहिए वो जिस तरह के गेंदबाज हैं। बता दें कि शाहीन ने जमकर रन खर्च किए। उन्होंने 10 ओवरों में 78 रन देकर एक भी विकेट नहीं ले पाए।
 

अफरीदी ने किया टीम का बचाव

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने राष्ट्रीय टीम का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट प्रेमी और पूर्व खिलाड़ी के तौर पर हमें मुश्किल समय में खिलाड़ियों का समर्थन करने की जरूरत है।' अफरीदी ने आगे कहा, 'इस समय जो खिलाड़ी पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वो अभी प्रतिभा और योग्यता के हिसाब से हमारे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। हाल के समय में इन खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है बल्कि इनमें से कई तो काफी समय से अच्छा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed