फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England beat Australia in second ODI by four wicket

जो रूट ने बल्ले और गेंद से किया कमाल, दूसरे वन-डे में भी अंग्रेजों ने कंगारुओं का किया शिकार

Fri, 19 Jan 2018 05:07 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Jan 2018 05:07 PM IST
विज्ञापन
England beat Australia in second ODI by four wicket
जो रूट - फोटो : cricbuzz
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट (46*) और क्रिस वोक्स (39*) की जोड़ी ने मिलकर ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरॉन फिंच के 106 रनों की पारी पर पानी फेरते हुए दूसरा वन-डे अपने नाम कर लिया। ब्रिस्बेन के गाबा में खेले गए इस मैच में कंगारू टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 50 ओवर में 270/9 रन बनाए।   
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया की ओर से एरॉन फिंच ने 114 बॉल पर 9 चौके और 1 छक्के की मदद से सबसे ज्यादा 106 रन की पारी खेली। उनके अलावा कोई भी कंगारू बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर तक ठीक नहीं पाया। 
विज्ञापन


फिंच के अलावा डेविड वॉर्नर ने 35, मिचेल मार्श ने 36 और अंत में एलेक्स केरी ने 27 रन की अहम पारी खेलकर किसी तरह टीम का स्कोर 270 तक पहुंचाया। इंग्लैंड की ओर से स्पिनर आदिल राशिद और रूट ने 2-2 विकेट झटके। इसके अलावा क्रिस वॉक्स, लियाम प्लंकेट और मोइन अली ने क्रमशः एक-एक विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया के 271 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। जेसन रॉय को मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर में महज 2 रन फिंच के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। लेकिन इसके बाद एलेक्स हेल्स (57) और जॉनी बैरस्टो (60) ने मिलकर शतकीय साझेदारी की और इंग्लैंड को जीतकर के करीब पहुंचाया दिया। 

हालांकि हाए रिचर्डसन ने मैच में जोरदार गेंदबाजी करते हुए मैच एक समय रोमांचक बना दिया था। उन्होंने बैरस्टो और हेल्स को आउट करके कंगारू टीम की वापसी कराने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन जो रूट ने वॉक्स के साथ मिलकर इंग्लैंड को 5.4 ओवर रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। रूट को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 


5 मैचों की इस वन-डे सीरीज में अब इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है और तीसरा वन-डे संडे को सिडनी में खेला जाएगा। एक ओर जहां इंग्लैंड इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगा, वहीं कंगारू टीम के लिए इस सीरीज में बने रहने के लिए हर हाल में जीतना चाहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed