फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England batsman harry brook troubled by security system in Pakistan says We are chased till the washroom

PAK vs ENG: 'वॉशरूम तक होता है हमारा पीछा', पाकिस्तान में सुरक्षा व्यवस्था से परेशान इंग्लैंड का बल्लेबाज

Thu, 22 Sep 2022 07:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: रोहित राज Updated Thu, 22 Sep 2022 07:52 PM IST
सार

लगातार बड़ी टीमों के आने से पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर हालात सुधर रहे हैं। उसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भी मिल रही है। अगले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है।

विज्ञापन
England batsman harry brook troubled by security system in Pakistan says We are chased till the washroom
हैरी ब्रूक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की पुरुष क्रिकेट टीम इन दिनों पाकिस्तान के दौरे पर है। टीम वहां सात टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए गई है। पाकिस्तान में 2009 में श्रीलंकाई टीम पर हमला हुआ था। उसके बाद लंबे समय तक किसी देश ने वहां का दौरा नहीं किया। पिछले कुछ समय से बड़ी टीमें वहां जाने लगी हैं। पाकिस्तान ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए हैं। हालांकि, कभी-कभी अधिक सुरक्षा व्यवस्था से खिलाड़ी परेशान भी होने लगते हैं।
विज्ञापन


इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने सुरक्षा व्यवस्था से परेशान होकर अपनी बात रखी है। उन्होंने बताया है कि वहां कैसी सुरक्षा है। हैरी ब्रूक ने मैच के बाद मजाकिया अंदाज में कहा, ''मैं जब भी वॉशरूम जाता हूं, तो हर बार कोई न कोई मेरे पीछे होता है। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया है, लेकिन यह अच्छा है, हम यहां बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। हम सभी पाकिस्तान दौरे और इस कड़ी सुरक्षा का आनंद ले रहे हैं।”
विज्ञापन


लगातार बड़ी टीमों के आने से पाकिस्तान में क्रिकेट को लेकर हालात सुधर रहे हैं। उसे बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भी मिल रही है। अगले साल एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है। इसके अलावा 2025 में उसे चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी करनी है। पाकिस्तान नहीं चाहता है कि सुरक्षा में चूक के कारण कोई घटना हो और उससे हाथ से मेजबानी चली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को हार मिली थी। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 158 रन बनाए थे। मोहमम्द रिजवान ने 46 गेंद में 68 और बाबर आजम ने 24 गेंद में 31 रन की पारी खेली थी। हालांकि, रिजवान का अर्धशतक टीम के काम नहीं आया। इंग्लैंड ने यह मैच छह विकेट से अपने नाम किया। इंग्लैंड के लिए एलेक्स हेल्स ने 40 गेंद में 53 रन की पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed