फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England appoints Marcus Trescothick as batting coach for senior team Jon Lewis, Jeetan Patel named also named in ECB elite coaches

इंग्लिश क्रिकेट में बड़ा बदलाव, ये तीन दिग्गज बने बल्लेबाजी, तेज गेंदबाजी और स्पिन कोच

Mon, 01 Mar 2021 04:27 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Mar 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
England appoints Marcus Trescothick as batting coach for senior team Jon Lewis, Jeetan Patel named also named in ECB elite coaches
ट्रेक्सोथिक, लुईस और पटेल (दाएं से) - फोटो : ट्विटर @ESPNcricinfo

इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में तीन बड़े बदलाव किए हैं। पूर्व सलामी मार्कस ट्रेस्कोथिक को बल्लेबाजी कोच बनाया गया है। जॉन लुईस तेज गेंदबाजी के कोच बनाए गए हैं तो न्यूजीलैंड के पूर्व स्पिनर जीतन पटेल इंग्लिश खिलाड़ियों को फिरकी के गुर सिखाएंगे। ये तीन पूर्व खिलाड़ी क्रिस सिल्वरवुड, ग्राहम थोर्प और पॉल कॉलिंलवुड का साथ देंगे जो पहले ही ECB के लिए पूर्णकालिक असिस्टेंट कोच के रूप में काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए 76 टेस्ट मैच खेलने वाले मार्कस ट्रेस्कोथिक ने 2006 में अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। बतौर कोच अपनी दूसरी पारी शुरू करने वाले 45 वर्षीय यह पूर्व ओपनर फिलहाल सॉमरसेट के साथ जुड़े हुए थे। वह मार्च के मध्य में अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। मार्कस ट्रेस्कोथिक को आज भी इंग्लैंड को 2005 एशेज जीताने के लिए याद किया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इंग्लैंड की सीनियर टीम के तेज गेंदबाजी कोच बनने से पहले लुईस यंग लायंस के हेड कोच थे। काउंटी क्रिकेट में सर्रे, ससेक्स जैसी कई टीमों को अपनी सेवाएं दे चुका यह पूर्व खिलाड़ी भारत दौरे पर आई इंग्लिश टीम के साथ भी मौजूद हैं।

भारतीय मूल के पूर्व कीवी खिलाड़ी जीतन पटेल लंबे समय तक न्यूजीलैंड टीम में अपनी जगह के लिए संघर्षरत थे। वो इससे पहले भी कुछ सीरीज में इंग्लैंड के गेंदबाजी कोच रहे हैं। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के प्रदर्शन निदेशक मो बोबाट ने कहा, 'मैं इतने बेहतरीन खिलाड़ियों को इंग्लैंड क्रिकेट टीम से जोड़कर बेहद खुश हूं।। कार्ल हॉपकिंसन जो कि इंग्लैंड के फील्डिंग कोच हैं उनके साथ ये तीनों इंग्लैंड की टीम को और मजबूत बनाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed