ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का एलान, बटलर-स्टोक्स बाहर
दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में जोश बटलर और बेन स्टोक्स को शामिल नहीं किया गया है। बटलर और स्टोक्स के अलावा जोफ्रा आर्चर भी टीम से बाहर हैं। गौरतलब है कि जोस बटलर को श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 सीरीज में इंजरी हुई थी, जिसके बाद वो सीरीज से बाहर हो गए थे। वहीं, स्टोक्स उंगली तो आर्चर कोहनी की चोट से परेशान हैं। बता दें कि दोनों टीमों के बीच वन-डे सीरीज की शुरुआत 8 जुलाई से होगी। पहला मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा। दूसरा व तीसरा वनडे क्रमशः 10 जुलाई (लॉर्ड्स में) और 13 जुलाई (बर्मिंघम) को होगा। इसके बाद 16 जुलाई से दोनों टीमों के टी-20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए टीम का एलान होना बाकी है।
इंग्लैंड की टीम :
इयोन मॉर्गन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, मोईन अली, सैम बिलिंग्स, टॉम बेंटन , सैम करन, टॉम करन, लियाम डेवसन, लियाम लिविंगस्टोन, जो रूट, जॉर्ज गार्टन, जेसन रॉय , डेविड विली, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
England have named an unchanged squad for their ODI series against Pakistan that gets underway on Thursday.#ENGvPAK pic.twitter.com/3fFUdlsLvZ
विज्ञापन विज्ञापन— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 3, 2021