{"_id":"59dd988c4f1c1b98678b510f","slug":"england-all-rounder-ben-stokes-caught-smoking","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की एक और शर्मनाक हरकत, खतरे में पड़ी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की एक और शर्मनाक हरकत, खतरे में पड़ी जगह
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
बेन स्टोक्स
- फोटो : crictracker.com
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल स्टोक्स फ्रांस में जेसन रॉय की वेडिंग सेरेमनी में मौजूद थे, उनके हाथों में पट्टी बंधी हुई थी और उनको वहां स्मोकिंग करते देखा गया। स्टोक्स के साथ एलेक्स हेल्स और नेशनल टीम के कई अन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि हाल ही में स्टोक्स के झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बेन स्टोक्स को निलंबित कर दिया था। इस घटना में स्टोक्स के साथ रहे एलेक्स हेल्स को भी निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन
पढ़ेंः- कंट्रोवर्सी में फंसे इंग्लैंड के खिलाड़ी जोस बटलर, प्रॉस्टीट्यूट से चैट का आरोप
विज्ञापन
बता दें कि 26 वर्षीय इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को ब्रिस्टल पुलिस ने मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे वन-डे की टीम से भी बाहर कर दिया गया था। हालांकि मामले की अभी भी जांच चल रही है।
बेन स्टोक्स की एशेज सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में जगह खतरें में पड़ गई है। इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों से जानकारी मिली है कि स्टोक्स को एशेज सीरीज में टीम से बाहर बैठाया जा सकता है।