फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG-W vs WI-W ODI Live Score: West Indies vs England Women World Cup 2022 Match Today in University Oval, New Zealand Latest Updates in Hindi

ENG-W vs WI-W: वेस्टइंडीज ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को सात रन से हराया, विश्व कप में लगातार दूसरी जीत

Wed, 09 Mar 2022 03:19 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डुनेडिन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Mar 2022 03:19 PM IST
सार

महिला विश्व कप 2022 में इंग्लैंड को लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है। वहीं वेस्टइंडीज ने अपने शुरुआती दोनों मैच जीत लिए हैं और सेमीफाइनल की राह में आगे बढ़ चुकी है। 

विज्ञापन
ENG-W vs WI-W ODI Live Score: West Indies vs England Women World Cup 2022 Match Today in University Oval, New Zealand Latest Updates in Hindi
वेस्टइंडीज की टीम ने न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड को हराकर बड़ा उलटफेर किया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला विश्व कप 2022 के अपने दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को सात रन से हरा कर रोमांचक जीत दर्ज की है। इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज की टीम लगातार उलटफेर कर रही है। न्यूजीलैंड के बाद कैरिबियाई टीम ने इंग्लैंड को भी पटखनी दी है। लगातार दूसरी जीत के साथ ही विंडीज सेमीफाइनल की राह में आगे बढ़ चुकी है। वहीं इंग्लैंड को शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है और इस टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में वेस्टइंडीज के 225 रन के जवाब में इंग्लैंड की टीम 47.8 ओवरों में 218 रन पर ही सिमट गई और यह मैच सात रन से हार गई। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो
इंग्लैंड के लिए 225 रन का स्कोर इंग्लैंड के लिए 226 रन का लक्ष्य बहुत मुश्किल नहीं था, लेकिन बेमाउंट के अलावा इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाया। अंत में सोफी और क्रॉस ने बेहतरीन साझेदारी कर जीत की उम्मीदें जगा दी थी, लेकिन क्रॉस के रन आउट होने के साथ ही इंग्लैंड की जीत की संभावना भी खत्म हो गई। बेमाउंट ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। उनके अलावा सोफी ने नाबाद 33 और क्रॉस ने 27 रन बनाए। इंग्लैंड की आधी टीम दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाई। सोफिया ने 38 और वट्ट ने 33 रन की पारी खेली। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के लिए शमीलिया कॉनेल ने तीन विकेट लिए। मैथ्यूज और अनिसा मोहम्मद को दो-दो विकेट मिले। वहीं एलेने और कप्तान टेलर के हाथ एक-एक सफलता लगी।

कैम्पबले और नेशन की शानदार बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डॉटिन और मैथ्यूज ने शानदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी की और 17 रन के अंदर चार विकेट चटकाए। कैम्पबेल और चेडियन नेशन ने शतकीय साझेदारी कर टीम का स्कोर 221 तक पहुंचाया। वेस्टइंडीज के लिए कैम्पबेल ने 66, नेशन ने 49 और मैथ्यूज ने 45 रन की पारी खेली। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन ने तीन विकेट लिए। वहीं शिविर को एक विकेट मिला। वेस्टइंडीज की दो बल्लेबाज रन आउट हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इंग्लैंड दोनों मैच में करीबी अंतर से हारी, विंडीज ने दोनों मैच ऐसे ही जीते
इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की टीम को लक्ष्य का पीछा करने में परेशानी आ रही है। दोनों मैचों में इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत के करीब पहुंचकर मैच गंवाया है। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को 12 रन और दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से सात रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं वेस्टइंडीज ने दोनों मैच लक्ष्य का बचाव करते हुए करीबी अंतर से जीते हैं। पहले मैच में विंडीज ने न्यूजीलैंड को तीन रन से हराया था और अब इंग्लैंड को सात रन से हराया है। 


वेस्टइंडीज महिला टीम
स्टैफनी टेलर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, हेले मैथ्यूज, किशिया नाइट, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), चेडियन नेशन, चिनेल हेनरी, आलिया एलेने, शमिलिया कॉनेल, अनीसा मोहम्मद, शकीरा सेलमैन।

इंग्लैंड महिला टीम
हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन विनफील्ड हिल, टैमी ब्यूमोंट, नताली साइवर, एमी एलेन जोन्स (विकेटकीपर), डेनिएल व्याट, सोफिया डंकले, कैथरीन ब्रंट, सोफी एक्लेस्टोन, केट क्रॉस, अन्या श्रुबसोल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed