फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG W vs SCO W: england womens team beats scotland by 10 wickets scorecard group b points table

ENG W vs SCO W: इंग्लैंड की लगातार तीसरी जीत, स्कॉटलैंड को 10 विकेट से हराया, सेमीफाइनल के लिए स्थिति मजबूत

Sun, 13 Oct 2024 07:57 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 13 Oct 2024 07:57 PM IST
सार

बाउचियर ने पारी की शुरुआत में कई बाउंड्री लगाई और शुरुआत में ही उन्हें जीवनदान भी मिला। वह 34 गेंद पर 62 रन बनाकर नाबाद रहीं जबकि वाट हॉज 26 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विज्ञापन
ENG W vs SCO W: england womens team beats scotland by 10 wickets scorecard group b points table
इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड - फोटो : @ICC

विस्तार

इंग्लैंड की महिला टीम ने रविवार को महिला टी20 विश्व कप में स्कॉटलैंड को 10 विकेट से रौंद दिया और अपने ग्रुप में शीर्ष पर पहुंचकर सेमीफाइनल में जगह बनाने की संभावनाओं को मजबूत किया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 109 रन ही बना सकी। इसके जवाब में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज माइया बाउचियर और डैनी वाट हॉज ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों ने महज 10 ओवर में लक्ष्य हासिल कर कर टीम का नेट रनरेट भी बढ़ा दिया।
विज्ञापन

बाउचियर ने पारी की शुरुआत में कई बाउंड्री लगाई और शुरुआत में ही उन्हें जीवनदान भी मिला। वह 34 गेंद पर 62 रन बनाकर नाबाद रहीं जबकि वाट हॉज 26 गेंद में 51 रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड के लिए सोफी एक्लेस्टोन (चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट) दिन की सबसे सफल गेंदबाज रहीं।

स्कॉटलैंड के लिए सारा ब्रायस (31 गेंद में 27 रन) और कैथरीन ब्रायस (28 गेंद में 33 रन) ने भी अच्छा योगदान दिया। लेकिन टूर्नामेंट में पदार्पण करने वाली इन दोनों का प्रदर्शन टीम के काफी नहीं रहा। मैच शुरू होने से पहले इंग्लैंड की टीम तालिका में तीसरे स्थान पर थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed