{"_id":"60e27a6e32ea0b379d1e44cb","slug":"eng-vs-sl-3rd-match-abandoned-due-to-rain-england-won-odi-seires-by-2-0-against-sri-lanka","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs SL: तीसरा वनडे बारिश से रद्द, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs SL: तीसरा वनडे बारिश से रद्द, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर जीती सीरीज
Mon, 05 Jul 2021 08:50 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Mon, 05 Jul 2021 08:50 AM IST
सार
इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल में खेला गया तीसरा मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हो सका। खराब मौसम और लगातार बारिश होने के चलते इस मैच को रद्द करना पड़ा। इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले खलते हुए 166 रन बनाए थे।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच ब्रिस्टल में खेला गया तीसरा और आखिरी एकदिवसीय मैच बारिश के चलते पूरा नहीं हुआ। जिसके चलते इस मुकाबले को रद्द घोषित कर दिया गया। आखिरी मुकाबले में भी श्रीलंका की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसके बल्लेबाज लगातार आउट होते रहे। मेहमान टीम इससे पहले तो मैच लगातार इंग्लैंड के खिलाफ हार चुकी थी। तीसरा मैच रद्द होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज 2-0 से जीतने में सफल रही।
विज्ञापन
ब्रिस्टल में खेले गए तीसरे एकदिवीस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग की। बल्लेबाजी करने श्रीलंका टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही और पहला विकेट 19 रनों पर गिर गया। सलामी बल्लेबाज कुशल परेरा 9 रन बना कर आउट हुए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो भी ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रुके और 14 रन बनाकर चलते बने।
विज्ञापन
इन दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद श्रीलंका का मध्यक्रम भी चरमरा गया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी टिक न सका। मेहमान टीम के मध्यक्रम पर नजर डाली जाए तो पाथुम निसानका 6, धनंजय डि सिल्वा 4, ओशाडा फर्नांडो 18 और वानिदु हसरंगा 20 रन ही बना पाए। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा 48 रन दासुन शानाका ने बनाए। इस तरह श्रीलंका अपनी पारी में 41.1 ओवर में ऑल आउट होकर 166 रन पाया। इंग्लैंड की ओर से टॉम करन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम मैदान पर बल्लेबाजी करने आती इससे पहले बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश और खराब मौसम के चलते इंग्लैंड की पारी का खेल संभव नहीं हुआ। जिसके बाद अंपायर ने इस मैच को रद्द घोषित कर दिया। इससे पहले दोनों देशों के बीच खेले गए 2 एकदिवसीय मैच इंग्लैंड लगातार पहले ही जीत चुका था। इस तरह इंग्लिश टीम ने वनडे सीरीज में श्रीलंका को 2-0 से हराया। पूरी सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले डेविड मिला को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड दिया गया।