फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ Test 1 Day 3 Live Score 2022 England vs New Zealand Match at Lords Cricket Ground Latest Updates Kyle Jamieson News in Hindi

ENG vs NZ 1st Test: तीसरे दिन का खेल खत्म, जो रूट ने इंग्लैंड को जीत के करीब पहुंचाया, न्यूजीलैंड को चाहिए पांच विकेट

Sat, 04 Jun 2022 11:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 04 Jun 2022 11:52 PM IST
सार

ENG vs NZ (England vs New Zealand) Test Day 3: तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए 61 रनों की और आवश्यकता है। जो रूट 77 और बेन फॉक्स 54 रन बनाकर नाबाद हैं।

विज्ञापन
ENG vs NZ Test 1 Day 3 Live Score 2022 England vs New Zealand Match at Lords Cricket Ground Latest Updates Kyle Jamieson News in Hindi
जो रूट - फोटो : England Cricket/Twitter

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला जा रहा पहला टेस्ट रोमांचक स्थिति में पहुंच चुका है। न्यूजीलैंड ने इंग्लिश टीम के सामने जीत के लिए 277 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट पर 216 रन बना लिए हैं। उसे टेस्ट मैच जीतने के लिए 61 रन और बनाने हैं। पूर्व कप्तान जो रूट 77 और बेन फॉक्स सात रन बनाकर नाबाद हैं। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को जीत के लिए पांच विकेट लेने होंगे।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 132 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 141 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी में इंग्लैंड को नौ रन की बढ़त हासिल हुई। दूसरी पारी में न्यूजीलैंड ने 285 रन बनाए और इस तरह 277 रन का लक्ष्य रखा।
विज्ञापन


जेमीसन ने बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड किया

इंग्लैंड की दूसरी पारी
277 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की शुरुआत दूसरी पारी में खराब रही। एलेक्स लीस के रूप में टीम को पहला झटका लगा। लीस 20 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जैक क्राउली नौ रन बनाकर आउट हुए। ओली पोप को ट्रेंट बोल्ट ने क्लीन बोल्ड किया। जॉनी बेयरस्टो 16 रन बनाकर जेमीसन की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। कप्तान बेन स्टोक्स ने शनिवार को 31वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर वह ज्यादा रन नहीं बना सके और 54 रन बनाकर आउट हुए। यह उनका टेस्ट में 27वां अर्धशतक रहा। स्टोक्स को जेमीसन ने विकेटकीपर ब्लंडेल के हाथों कैच कराया। जेमीसन चार विकेट ले चुके हैं। वहीं, बोल्ट को एक विकेट मिला है। 

बोल्ट ने ओली पोप को बोल्ड किया

न्यूजीलैंड की दूसरी पारी
दूसरी पारी में न्यूजीलैंड टीम की शुरुआत एकबार फिर खराब रही। विल यंग एक रन बनाकर जेम्स एंडरसन की गेंद पर विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच आउट हुए। कप्तान केन विलियम्सन इस पारी में भी फेल रहे और 15 रन बनाकर पॉट्स की गेंद पर पवेलियन लौटे। पॉट्स ने विलियम्सन को पहली पारी में भी आउट किया था। टॉम लाथम 14 रन बना सके। वहीं, डेवोन कॉनवे 13 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद मिशेल और ब्लंडेल ने पांचवें विकेट के लिए 195 रन की साझेदारी निभाई। मिशेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। वह 108 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, ब्लंडेल शतक से चूक गए। वह 96 रन बनाकर आउट हुए। टिम साउदी ने 21 रन की पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से मैटी पॉट्स और स्टुअर्ट ब्रॉड ने तीन-तीन विकेट झटके। वहीं, एंडरसन को दो विकेट मिले। पार्किंसन को एक विकेट मिला।

डेरिल मिशेल और टॉम ब्लंडेल
विज्ञापन

इंग्लैंड की पहली पारी
जवाब में इंग्लैंड की शुरुआत बेहतरीन रही। एलेक्स लीस और जैक क्राउली ने 59 रन की ओपनिंग साझेदारी की। क्राउली 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद ओली पोप और पूर्व कप्तान जो रूट कुछ खास नहीं कर सके। पोप सात रन और रूट 11 रन बनाकर आउट हुए। जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बेन स्टोक्स एक-एक रन बना सके। 

विकेटकीपर बल्लेबाज फोक्स सात रन, लीस 25 रन, मैटी पॉट्स शून्य, ब्रॉड नौ रन और कन्कशन रिप्लेसमेंट मैथ्यू पार्किंसन आठ रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड की ओर से साउदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं, ट्रेंट बोल्ट को तीन विकेट और जेमीसन ने दो विकेट मिले। ग्रैंडहोम को एक विकेट मिला। इस तरह इंग्लैंड की टीम 141 रन पर सिमट गई और नौ रन की बढ़त हासिल की।

न्यूजीलैंड की पहली पारी
पहले दिन न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में खराब बल्लेबाजी की। टीम ने 27 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे। टॉम लाथम एक रन, विल यंग एक रन, कप्तान विलियम्सन दो रन, डेवोन कॉन्वे तीन रन और डेरिल मिशेल 13 रन बना सके। टॉम ब्लंडेल भी 14 रन और काइल जेमीसन छह रन बना सके। इसके बाद कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टिम साउदी ने मिलकर न्यूजीलैंड की पारी संभाली। दोनों ने आठवें विकेट के लिए 41 रन की साझेदारी निभाई।

साउदी 26 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कीवी टीम की पारी लुढ़क गई। एजाज पटेल सात रन और ट्रेंट बोल्ट 14 रन बना सके। ग्रैंडहोम 42 रन बनाकर नाबाद रहे। जेम्स एंडरसन और इस टेस्ट में डेब्यू कर रहे मैटी पॉट्स ने सबसे ज्यादा चार-चार विकेट झटके। वहीं, स्टुअर्ट ब्रॉड और कप्तान बेन स्टोक्स को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed