फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs NZ: New Zealand beat England by 432 runs in the third test, Stokes could not bat due to injury

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 423 रन से हराया, चोट के कारण बैटिंग नहीं कर सके स्टोक्स

Tue, 17 Dec 2024 09:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैमिल्टन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 17 Dec 2024 09:21 AM IST
सार

न्यूजीलैंड ने रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत की बराबरी की और इंग्लैंड को क्लीन स्वीप से भी रोका। न्यूजीलैंड ने 2018 में श्रीलंका को 423 रन से ही हराया था।

विज्ञापन
ENG vs NZ: New Zealand beat England by 432 runs in the third test, Stokes could not bat due to injury
केन विलियम्सन - फोटो : BCCI

विस्तार

कप्तान बेन स्टोक्स हैमस्ट्रिंग चोट के कारण मंगलवार को बल्लेबाजी नहीं कर सके और इंग्लैंड को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट में चाय ब्रेक से पहले ही 423 रन से हार झेलनी पड़ी। स्टोक्स को तीसरे दिन ही गेंदबाजी के दौरान बायीं हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और वह फील्डिंग नहीं कर सके । जीत के लिये 658 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 234 रन पर आउट हो गई।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत की बराबरी की और इंग्लैंड को क्लीन स्वीप से भी रोका। न्यूजीलैंड ने 2018 में श्रीलंका को 423 रन से ही हराया था। इंग्लैंड ने पहला टेस्ट आठ विकेट से और दूसरा 323 रन से जीता था। हैमिल्टन टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 347 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 143 रन बना सकी थी। पहली पारी में 204 रन की बढ़त लेने वाली न्यूजीलैंड टीम ने दूसरी पारी में 453 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 18 रन से आगे खेलना शुरू किया। तीसरे विकेट के लिए जो रूट (54) और जैकब बेथेल (76) ने 104 रन की साझेदारी की और लग रहा था कि दोनों टिककर मैच को ड्रॉ की ओर ले जाएंगे, लेकिन ‘बैजबॉल’ (आक्रामक क्रिकेट ) के इंग्लैंड क्रिकेट के दौर में टिककर रक्षात्मक खेलने की रणनीति शामिल ही नहीं है। गस एटकिंसन 43 और ओली पोप 17 रन बनाकर आउट हो गए । इसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और न्यूजीलैंड की जीत पर मुहर लग गई। हैरी ब्रूक को पहले दो टेस्ट में शतकों के कारण प्लेयर ऑफ द सीरिज चुना गया।
विज्ञापन

टिम साउदी का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच
यह टिम साउदी का भी आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच था। अपने आखिरी मैच में वह दो विकेट ले पाए। बेन डकेट और जैकब बेथेल उनके आखिरी शिकार रहे। मैच के बाद साउदी ने कहा- इंग्लैंड को सीरीज जीतने पर बधाई। हमेशा की तरह उन्होंने बहुत अच्छे जज्बे के साथ खेला और वर्षों से मैंने ऐसी टीम के खिलाफ खेलने का आनंद उठाया है। इस मौके पर कुछ लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट, आपने पिछले 17 वर्षों में आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, उसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद।'

साउदी ने कहा, 'मेरा परिवार हर उतार-चढ़ाव के दौरान मेरे साथ मौजूद रहा। टीम के साथियों ने और सपोर्ट स्टाफ ने इस सफर को इतना आनंददायक बनाया। फैंस को धन्यवाद देना चाहूंगा। दर्शकों के सामने आना हमेशा अच्छा होता है और इस सप्ताह सेडॉन पार्क में भारी भीड़ के सामने खेलना बहुत खास रहा। आप सभी को धन्यवाद। एक फैन के रूप में अब मैं मैच देखने के लिए उत्सुक हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed