फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eng vs nz 20211st test england new zealand match

मुकाबला: इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट मैच आज, वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए अहम होगी सीरीज

Wed, 02 Jun 2021 11:35 AM IST
प्रशांत कुमार स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 02 Jun 2021 11:35 AM IST
सार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की दोनों टीमें लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज करने उतरेगी। कीवी टीम को इस सीरीज के बाद भारत के खिलाफ साउथम्टन के मैदान पर आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिपका फाइनल भी खेलना है। 

विज्ञापन
Eng vs nz 20211st test england new zealand match
लॉर्ड्स

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल से पहले आज न्यूजीलैंड मेजबान इंग्लैंड के साथ मैच खेलेगा। दो मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में शामिल नहीं होगी, लेकिन डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिहाज से काफी अहम है। पहला मुकाबला बुधवार से क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा। बता दें कि न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में दूसरे नंबर पर है, जबकि इंग्लैंड तीसरे स्थान पर है। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाड़ी यहां पिछले कुछ सप्ताह से प्रैक्टिस कर रहे हैं । न्यूजीलैंड की नजर इंग्लिश टीम को हराने पर है।  

विज्ञापन


इंग्लैंड ने टीम में किया बदलाव
हालांकि इंग्लैंड ने इस सीरीज में कुछ बदलाव किए हैं। मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अनुभवी तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए टीम का नया उप-कप्तान बनाया है। साथ ही टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है। इन्हें आराम करने को कहा गया है। सीरीज के लिए अपनी टीम में सात ऐसे युवा खिलाड़ियों को चुना गया है, जिन्होंने अपने करियर में 5 टेस्ट से भी कम मैच खेले हैं। पिछले मैचों में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम इस बार भी इस सीरीज पर कब्जा करने के लिए मजबूत स्थिति में दिख रही है। 
विज्ञापन



इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, जेम्स ब्रेसी (विकेटकीपर), जो रूट(कप्तान), डॉमिनिक सिब्ली, ओली पोप, डेनियल लॉरेंस, ओली रॉबिंसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन, मार्क वुड और जैक लीच।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोलस,  डेवोन कोन्वे, टॉम लाथम, बीजे वॉटलिंग (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, काइल जैमीसन, नील वैग्नर, मैट हेनरी और टिम साउथी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed