फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG Vs NZ 1st Test England and New Zealand Players pay unique tribute to Shane Warne in Lord's Test watch video

ENG Vs NZ 1st Test: लॉर्ड्स में अनोखे अंदाज में दी गई शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि, 23 ओवर के बाद रोका गया खेल, देखें वीडियो

Thu, 02 Jun 2022 08:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 02 Jun 2022 08:48 PM IST
सार

वॉर्न थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए थे। वहां चार मार्च 2022 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए थे।

विज्ञापन
ENG Vs NZ 1st Test England and New Zealand Players pay unique tribute to Shane Warne in Lord's Test watch video
शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि देते खिलाड़ी और अन्य लोग - फोटो : ICC/Twitter

विस्तार

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। लॉर्ड्स में पहले टेस्ट के पहले दिन न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनका यह निर्णय गलत साबित हुआ। टीम 132 रनों पर सिमट गई। कीवी टीम की पहली पारी के 23वें ओवर के बाद लॉर्ड्स का मैदान तालियों से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


दरअसल, 23 ओवर के बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों ने ऑस्ट्रेलिया के महानतम लेग स्पिनर शेन वॉर्न को श्रद्धांजलि दी। वॉर्न का निधन चार मार्च को हो गया था। ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 नंबर की जर्सी पहनने वाले वार्न के लिए 23 ओवर के बाद 23 सेकंड के लिए खेल को रोका गया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के फोटो को विशाल स्क्रीन पर दिखाया गया। 
विज्ञापन


श्रद्धांजलि देने के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी एक लाइन में खड़े हो गए और 23 सेकंड तक ताली बजाते रहे। स्टेडियम में मौजूद अन्य लोगों ने भी खिलाड़ियों का साथ दिया। इसी बीच, इंग्लैंड के ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने अपने कमेंट्री बॉक्स का नाम वॉर्न के नाम पर रख दिया है। वॉर्न थाईलैंड में छुट्टी मनाने गए थे। वहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। वॉर्न ने 145 टेस्ट मैचों में 708 और 194 वनडे मैचों में 293 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




23वें ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने छह विकेट पर 37 रन बना लिए थे। उस समय कॉलिन डी ग्रैंडहोम एक और कायेल जेमीसन खाता खोले बगैर नाबाद थे। कीवी टीम ने इसके बाद किसी तरह से 100 रन के आंकड़े को पार किया। उसके लिए कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले मैटी पॉट्स ने चार विकेट लिए। अनुभवी जेम्स एंडरसन ने भी चार विकेट झटके। बेन स्टोक्स और स्टुअर्ट ब्रॉड को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed