फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: shubman gill likely to be ruled out of test series against england due to injury

ENG vs IND: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, शुभमन गिल चोटिल, टेस्ट सीरीज से हो सकते हैं बाहर

Wed, 30 Jun 2021 10:53 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 30 Jun 2021 10:53 PM IST
सार

बता दें कि टीम इंडिया 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी, जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी। चार अगस्त से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
ENG vs IND: shubman gill likely to be ruled out of test series against england due to injury
शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं और पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो सकते हैं। इस बात की जानकारी बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने दी। उन्होंने गोपनीयता की शर्त पर कहा, 'शुभमन के पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर होने की संभावना है हालांकि अभी इसमें एक महीने का समय है। हमें जितना पता है चोट गंभीर है।' हालांकि, अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि उन्हें यह चोट कब लगी। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल टीम में दो अन्य सलामी बल्लेबाज है। यदि गिल बाहर होते हैं तो अभिमन्यु ईश्नरन को मुख्य टीम में जगह मिल सकती है, जो अभी 'स्टैंड बाई' हैं। बता दें कि टीम इंडिया इस वक्त ग्रेट ब्रिटेन में छुट्टियों का मजा ले रही है। डब्ल्यूटीसी फाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम को तीन सप्ताह का ब्रेक मिला था। टीम इंडिया 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी, जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी। चार अगस्त से दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed