फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: BCCI wants warm-up games before Test series

ENG vs IND: ईसीबी ने बीसीसीआई के अनुरोध को ठुकराया! कहा- भारतीय टीम आपस में ही खेलेगी अभ्यास मैच

Fri, 25 Jun 2021 06:22 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 25 Jun 2021 06:22 PM IST
सार

न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल हारने के बाद भारतीय टीम को अब तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है। टीम 14 जुलाई को फिर नॉटिंघम में एकत्र होगी और चार अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

विज्ञापन
ENG vs IND: BCCI wants warm-up games before Test series
ईसीबी, बीसीसीआई - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। इससे पहले भारतीय क्रिकेट बोर्ड की चाहती थी कि दोनों टीमों के बीच कम से कम दो वार्म-अप मैच हो। इसके लिए बीसीसीआई ने ईसीबी से अनुरोध भी किया लेकिन ईसीबी ने उसे ठुकरा दिया। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने शुक्रवार को समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, 'कोविड-19 प्रोटोकॉल के अनुसार वे अगस्त में पहले टेस्ट से पहले अपने खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर चार दिवसीय दो मैच खेलेंगे।' भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईसीबी से कुछ अभ्यास मैच कराने का अनुरोध किया था लेकिन कोविड-19 हालात के कारण इस तरह की योजना को पूरा करना मुश्किल होगा।

विज्ञापन

यह पूछने पर कि काउंटी टीमों के खिलाफ कोई मैच आयोजित करने की संभावना है तो प्रवक्ता ने कहा, 'नहीं।' इंग्लैंड में विभिन्न काउंटी टीमों के खिलाड़ियों का नियमित रूप से कोविड-19 परीक्षण किया जा रहा है लेकिन उन्हें किसी बायो-बबल में नहीं रखा हुआ है। भारतीय टीम 14 जुलाई को लंदन में इकट्ठी होगी और डरहम रवाना होगी जिसके बाद फिर से बायो-बबल में रहेगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, 'इंग्लैंड में घरेलू खिलाड़ी बायो-बबल में नहीं हैं, यह निश्चित रूप से एक मुद्दा है। इसलिये डरहम में मैच टीम के खिलाड़ियों को दो टीमों विभाजित करके ही खेले जाएंगे।' भारतीय टीम इस समय 24 खिलाड़ियों (20 आधिकारिक टीम और चार रिजर्व) के साथ है जिससे वह टीम के खिलाड़ियों की दो टीम बनाकर खेल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वार्म-अप मैच को लेकर बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धुमल ने 'द इंडियन एक्प्रेस' से कहा था, 'पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले दो अभ्यास मैचों का आयोजन करने के लिए जय शाह ईसीबी और उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टॉम हैरिसन से बात करेंगे। सचिव का मानना है कि बीसीसीआई को ईसीबी से कम से कम दो अभ्यास मैचों के आयोजन के लिए ईसीबी से अनुरोध करना चाहिए ताकि सीरीज के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को कुछ अभ्यास मैच खेलने को मिल सके।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed