फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND 4th Oval Test: Rohit Sharma, Virat Kohli and Jasprit Bumrah Can Create Records Joining An Elite List

ENG vs IND: चौथे टेस्ट में बनेंगे बड़े रिकॉर्ड, कोहली-रोहित और बुमराह रच सकते हैं कीर्तिमान

Thu, 02 Sep 2021 06:24 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 02 Sep 2021 06:24 AM IST
सार

भारतीय टीम को सीरीज में वापसी करना है तो खासतौर पर उनके तीन प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद मायने रखेगा। वे तीन खिलाड़ी हैं कप्तान विराट कोहली, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह।

विज्ञापन
ENG vs IND 4th Oval Test: Rohit Sharma, Virat Kohli and Jasprit Bumrah Can Create Records Joining An Elite List
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच कल से शुरू हो रहे चौथे टेस्ट पर सभी की नजर रहेगी। लंदन के दी ओवल में होने वाले इस मुकाबले में दोनों टीमें पूरी ताकत के साथ जीत के लिए जोर लगाएंगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अंतर्गत चल रही यह सीरीज दोनों के लिए अहम है। ऐसे में चौथा टेस्ट जीतने वाली टीम सीरीज में बढ़त ले लेगी और मजबूत स्थिति में पहुंच जाएगी। भारतीय टीम को सीरीज में वापसी करना है तो खासतौर पर उनके तीन प्रमुख खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहद मायने रखेगा। वे तीन खिलाड़ी हैं कप्तान विराट कोहली, विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह। यही नहीं इन तीनों ही खिलाड़ियों के पास चौथे टेस्ट में खास उपलब्धि हासिल करने का मौका भी होगा। 

विज्ञापन

विराट कोहली:

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली 23000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से सिर्फ एक रन दूर हैं। उनके अभी 22999 रन हैं और अगर वह एक रन बना लेते हैं तो वह इस आंकड़े को छूने वाले तीसरे भारतीय और कुल सातवें क्रिकेटर बन जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा:

टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस वक्त अच्छे फॉर्म में हैं। वह आईसीसी की ताजा रैंकिंग में भी पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। अब उनके पास एक और खास क्लब में शामिल होने का मौका है। रोहित के अभी 14978 रन हैं और वह 15000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने से महज 22 रन दूर हैं। अगर वह इसे बना लेते हैं तो वह इस आंकड़े को छूने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन जायेंगे। 

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह:

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास भी एक खास क्लब में शामिल होने का मौका होगा। बुमराह के टेस्ट में फिलहाल 97 विकेट हैं और अगर वह यहां तीन विकेट ले लेते हैं तो अपने 100 विकेट पूरे कर लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed