फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND 3rd Test: Ollie Robinson blows away India as England win by an innings and 76 runs  

ENG vs IND: इस साल की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने भारत को पारी और 76 रनों से हराया

Sat, 28 Aug 2021 06:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 28 Aug 2021 06:47 PM IST
सार

  • तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार, इंग्लैंड ने पारी और 76 रन से हराया
  • भारत की दूसरी पारी 278 रन हुई ऑलआउट, रॉबिन्सन ने झटके पांच विकेट
  • दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर, चौथा टेस्ट दो सितंबर से

विज्ञापन
ENG vs IND 3rd Test: Ollie Robinson blows away India as England win by an innings and 76 runs  
तीसरे टेस्ट में भारत की करारी हार - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड ने तीसरे टेस्ट के चौथे दिन लंच से पहले भारत को पारी और 76 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबान टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली। टीम इंडिया की दूसरी पारी 278 रन पर सिमट गई। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 78 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड ने पहली पारी में 432 रन बनाए थे। पुजारा 189 गेंदों पर 91 रन पारी खेली, जो उनका पिछली 36 पारियों में सर्वाधिक स्कोर है। भारतीय टीम ने लंच से पहले 63 रन के अंदर लगातार आठ विकेट गंवा दिए और इस तरह पूरी टीम 99.3 ओवर में 278 रन पर सिमट गई। अब दोनों टीमों के बीच चौथा टेस्ट दो सितंबर से द ओवल में खेला जाएगा।

विज्ञापन


पुजारा शतक से चूके
दूसरी पारी में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। केएल राहुल आठ रन बनाए जल्दी आउट हो गए। वहीं, दूसरे विकेट के लिए पुजारा और रोहित के बीच 82 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद पुजारा ने तीसरे विकेट के विए विराट के साथ मिलकर 99 रनों की साझेदारी की। 91 गेंदों में अर्धशतक लगाने वाले पुजारा अपने 19वें शतक से चूक गए। वह खेल के चौथे दिन शुरुआत ही में 91 रन बनाकर आउट हो गए। जनवरी 2019 से उनके बल्ले से शतक नहीं निकला है। वहीं, कप्तान विराट कोहली 55 रन बनाकर आउट हुए। रहाणे के बल्ले से केवल 10 रन आया। विराट और रहाणे के आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह से लड़खड़ा गई। इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में ओली रॉबिन्सन ने 65 रन देकर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। वहीं, क्रेग ओवरटन ने तीन जबकि जेम्स एंडरसन और मोईन अली को 1-1 विकेट मिला। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए ओली रॉबिन्सन को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन


इस साल की सबसे बड़ी हार
बता दें कि भारतीय टीम की यह इस साल की सबसे बड़ी हार है। इस मैच से पहले इंग्लैंड ने इसी साल फरवरी में चेन्नई में भारत को 227 रन से हराया था। वहीं, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली पारी महज 78 रन पर सिमटी थी
तीसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज इंग्लिश गेंदबाजों के आगे घुटने टेकते नजर आए। 78 रन का स्कोर इंग्लैंड के खिलाफ यह तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में साल 1974 में 42 और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम की खराब शुरुआत हुई। रोहित और रहाणे को छोड़कर छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन तीन जबकि सैम करन और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट चटकाए थे। बटलर ने पांच कैच लपके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed