फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG Vs IND 3rd Test Indian Cricket Team make 78 3rd lowest score against england

Ind vs Eng: इंग्लैंड के गेंदबाजों के तूफान में उड़ गई टीम इंडिया, 78 रन पर ढेर

Thu, 26 Aug 2021 12:32 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 26 Aug 2021 12:32 AM IST
सार

  • इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा जबकि कुल नौवां सबसे छोटा स्कोर है यह भारत का 
  • 02 बल्लेबाज रोहित और रहाणे ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए
  • 11 रन और मात्र 28 मिनट के भीतर भारत ने आखिरी पांच विकेट गंवा दिए 
  • 26वां मौका है जब टीम इंडिया 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी 
  • 03 सबसे कम स्कोर है यह भारत का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 

विज्ञापन
ENG Vs IND 3rd Test Indian Cricket Team make 78 3rd lowest score against england
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लॉर्ड्स की जंग जीतने वाली टीम इंडिया लीड्स में 40.4 ओवर में मात्र 78 रन पर ढेर हो गई। उसके दो बल्लेबाज रोहित शर्मा (19) और अजिंक्य रहाणे (18) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए सर्वाधिक 35 रन की साझेदारी की। लॉर्ड्स के शतकवीर लोकेश राहुल सहित तीन बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।

विज्ञापन


टीम ने आखिरी पांच विकेट मात्र 11 रन के भीतर 28 मिनट में गंवा दिए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन और क्रेग ओवरटन ने तीन-तीन जबकि सैम कुरेन और ओली रॉबिंसन ने दो-दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन


यह भारत का इंग्लैंड के खिलाफ तीसरा जबकि कुल नौवां सबसे छोटा स्कोर है। भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में 1974 में 42 रन और 1952 में मैनचेस्टर में 58 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। यह टेस्ट में 26वीं बार है जब टीम इंडिया 100 से कम के स्कोर पर सिमट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ माह में दूसरी बार नहीं बना सकी टीम सौ रन 
पिछले नौ महीने में यह दूसरा मौका है जब भारतीय टीम पारी में 100 रन भी बनाने में नाकाम रही है। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में टीम दूसरी पारी में सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में उसका न्यूनतम स्कोर था।

भारत का पिछले 34 साल में पहले दिन की पिच पर यह न्यूनतम स्कोर है। भारतीय टीम पिछली बार पहले दिन की पिच पर 100 रन से कम के स्कोर पर 1987 में आउट हुई थी जब नई दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर वेस्टइंडीज ने दिलीप वेंगसरकर की अगुवाई वाली टीम को 75 रन पर समेट दिया था। 

विराट का दांव पड़ा उल्टा 
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने आसमान में बादल छाए होने के बावजूद टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। एंडरसन ने उनके इस फैसले को गलत साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने राहुल (00) को पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। राहुल ने ऑफ साइड से बाहर की गेंद को ड्राइव करने की कोशिश में बटलर को कैच थमाया। पुजारा (01) भी पांचवें ओवर में एंडरसन की गेंद पर बटलर को कैच दे बैठे। 

एंडरसन ने सातवीं बार किया कोहली को आउट 
कोहली एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वह 17 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एंडरसन ने बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। यह सातवां मौका है जब एंडरसन ने कोहली को आउट किया।

उन्होंने टेस्ट में सर्वाधिक बार कोहली को आउट करने के ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के रिकॉर्ड की बराबरी की। लियोन ने 33 पारियों में और एंडरसन ने 41 पारियों में ऐसा किया। सीरीज में दूसरी बार एंडरसन ने कोहली को पवेलियन भेजा।

इसके बाद रहाणे और रोहित स्कोर आगे बढ़ाया। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 35 रन जोड़े। इस खतरनाक होती साझेदारी को रॉबिंसन ने रहाणे को बटलर के हाथों कैच करवाकर तोड़ा। इसके बाद तो तू चल में आया वाली स्थिति हो गई।  

रूट को चोट लगी 
इंग्लैंड के कप्तान जो रूट फील्डिंग के दौरान कोहनी में चोट लगा बैठे। इसके बाद वे मैदान से बाहर चले गए। उनकी अनुपस्थिति में लंच तक जोस बटलर ने कमान संभाली। वह लंच के बाद फिर मैदान पर लौट आए।


चायकाल तक इंग्लैंड ने बनाए 21 रन 
इंग्लैंड ने चाय तक बिना विकेट खोए 21 रन बना लिए थे। मेजबान टीम भारत से सिर्फ 57 रन से पीछे है जबकि उसके सभी विकेट शेष हैं। हसीब हमीद 15 और रोरी बर्न्स तीन रन बनाकर खेल रहे थे।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के पांच सबसे कम स्कोर 

बनाम                रन    मैदान             वर्ष
वेस्टइंडीज          75    दिल्ली            1987 
दक्षिण अफ्रीका    76    अहमदाबाद     2008 
इंग्लैंड                78    लीड्स             2021 
इंग्लैंड                96    लॉर्ड्स            1979 
ऑस्ट्रेलिया         104    मुंबई             2004 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed