फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Enforcement Directorate summons Shah Rukh Khan

ED ने शाहरुख खान के खिलाफ समन जारी किया, 23 जुलाई को होना होगा पेश

Thu, 20 Jul 2017 07:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 20 Jul 2017 07:46 PM IST
विज्ञापन
Enforcement Directorate summons Shah Rukh Khan
kkr
ईडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को फेमा कानून के उल्लंघन के मामले में समन जारी किया है।  प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) ने शाहरुख को 23 जुलाई को उनके सामने पेश होने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन



आईपीएल-10 की शुरुआत से पहले ईडी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सह मालिक शाहरुख खान, गौरी खान और जूही चावला को फेमा के नियमों के उल्लंघन का दोषी मानते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। पिछले साल शाहरुख खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबैगो नाइट राइडर्स के नाम से टीम खरीदी थी। इसके बाद ईडी ने फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट 2000 की धारा 4(1) के तहत शाहरुख खान को नोटिस जारी किया था। इसके साथ ही ईडी 2008-09 में  केकेआर के शेयरों की बिक्री में अनियमितताएं बरतने की जांच भी कर रही थी। केकेआर ने  जूही चावला के पति जय मेहता की कंपनी को शेयर बेचे थे। उनकी कंपनी मॉरिशस बेस्ड है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केकेआर का मलिकाना हक रेड चिली इंटरटेनमेंट के पास है। इस कंपनी के सह मालिक शाहरुख और जूही चावला हैं। जय मेहता भी केकेआर के सह मालिक हैं।  ईडी का मानना है कि केकेआर के शेयर मॉरिशस की कंपनी को कम कीमत पर बेचे गए थे। शाहरुख से इस मामले में पहले भी पूछताछ हुई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed