फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Emerging T20 Asia Cup IND A vs AFG A Highlights: India out after losing in semifinals, Afghanistan Win

Emerging T20 Asia Cup: सेमीफाइनल में हारकर टीम इंडिया बाहर, अफगानिस्तान की टीम ने 20 रन से दी शिकस्त

Sat, 26 Oct 2024 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मस्कट। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Oct 2024 09:10 AM IST
सार

IND A vs AFG A T20 Asia Cup Highlights : 207 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ए सात विकेट पर 186 रन बना पाया। रमनदीप सिंह ने 34 गेंद में 64, आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 31 रन बनाए। गजनफर और अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट लिए।

विज्ञापन
Emerging T20 Asia Cup IND A vs AFG A Highlights: India out after losing in semifinals, Afghanistan Win
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

सेदिकुल्लाह अटल के 52 गेंद में 83 और जुबेद अकबरी के 41 गेंद में 64 रन की बदौलत अफगानिस्तान ए ने इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल में भारत ए को 20 रन से हरा दिया। फाइनल में उसका सामना श्रीलंका ए से होगा, जिसने पाकिस्तान ए को सात विकेट से हराया। अटल-अकबरी की ओपनिंग जोड़ी ने 85 गेंद में 137 रन जोड़े। करीम जनत ने 20 गेंद में 41 रन बनाए। अफगानिस्तान ए ने चार विकेट पर 206 रन बनाए। रसिख सलाम ने 25 रन पर 3 विकेट लिए। जवाब में भारत ए सात विकेट पर 186 रन बना पाया। रमनदीप सिंह ने 34 गेंद में 64, आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 31 रन बनाए।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत बेहतरीन रही थी। जुबैद और सेदीकुल्लाह ने 137 रन की ओपनिंग साझेदारी की। जुबैद ने 41 गेंद पर 64 रन की पारी में पांच चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, सेदीकुल्लाह ने 52 गेंद में सात चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। इसके बाद करीम जनत ने भी 20 गेंद में चार चौके और दो छक्के की मदद से 41 रन की तूफानी पारी खेली। कप्तान दार्विश रसूली खाता नहीं खोल सके। मोहम्मद इशाक 12 और शराफुद्दीन अशरफ एक रन बनाकर नाबाद रहे। अफगानिस्तान ने 20 ओवर में चार विकेट पर पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से रसिख सलाम ने तीन विकेट लिए। वहीं, आकिब खान को एक विकेट मिला।
विज्ञापन


भारत की पारी
जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत एकबार फिर खराब रही। अभिषेक शर्मा सात रन बनाकर आउट हुए। उनके और प्रभसिमरन सिंह के बीच 25 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई। इसके बाद 48 रन तक आते आते टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवा दिए थे। प्रभसिमरन 13 गेंद में 19 रन और कप्तान तिलक वर्मा 14 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आयुष बदोनी ने नेहल वढेरा के साथ चौथे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई। नेहल 14 गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर आउट हुए। रमनदीप सिंह ने 34 गेंद में आठ चौके और दो छक्के की मदद से 64 रन बनाए। निशांत सिंधू 13 गेंद में 23 रन बना सके। अंशुल कंबोज दो रन बनाकर नाबाद रहे। गजनफर और अब्दुल रहमान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed