फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Eight teams including India qualified for 2024 Women's T20 World Cup, tournament to be held in Bangladesh

T20 WC: भारत सहित आठ टीमों ने 2024 महिला टी-20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई किया, बांग्लादेश में होगा टूर्नामेंट

Wed, 01 Mar 2023 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 01 Mar 2023 10:46 AM IST
सार

  • अन्य दो टीमों के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेला जाएगा।
  • 10 टीमें 2024 महिला टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
Eight teams including India qualified for 2024 Women's T20 World Cup, tournament to be held in Bangladesh
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : ICC

विस्तार

भारत सहित आठ टीमों ने अगले साल होने वाले महिला टी-20 विश्व कप के लिए सीधा प्रवेश कर लिया है। हाल ही में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका में हुए टी-20 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था जहां टीम को ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी। यह विश्व कप 2024 में सितंबर से अक्तूबर तक बांग्लादेश में होगा।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में हुए विश्व कप से प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष तीन टीमों ने क्वालिफाई किया है, जबकि बांग्लादेश मेजबान के तौर पर क्वालिफाई करने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका ग्रुप-ए से आगे बढ़े, जबकि इंग्लैंड, भारत और वेस्टइंडीज को ग्रुप दो से जगह मिली है।
विज्ञापन


इसके अलावा पाकिस्तान ने क्वालिफाई करने वाली छह टीमों के बाद शीर्ष रैंकिंग की टीम के तौर पर अपनी जगह बनाई। पाकिस्तान आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में सातवें स्थान पर है। अन्य दो टीमों के लिए क्वालिफायर टूर्नामेंट खेला जाएगा। 10 टीमें 2024 महिला टी-20 विश्व कप में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वालिफाई करने वाली टीमें : बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, भारत, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed