फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Edin Rose speaks on punjab kings skipper shreyas iyer says in mind i believe i am the mother of kids know

Shreyas Iyer: 'मैं उनके बच्चों की मां हूं', श्रेयस अय्यर के प्यार में दीवानी हुई ये अभिनेत्री; कह दी बड़ी बात

Sat, 07 Jun 2025 04:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 07 Jun 2025 04:41 PM IST
सार

बिग बॉस 18 फेम अभिनेत्री एडिन रोज ने फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर पर बात की। उन्होंने बताया कि वह श्रेयस अय्यर को बहुत पसंद करती हैं। वह ऑन द स्पॉट उनसे शादी करना चाहती हैं। रोज ने यह भी कहा कि वह मन ही मन खुद को उनके बच्चों की मां मानती हैं।

विज्ञापन
Edin Rose speaks on punjab kings skipper shreyas iyer says in mind i believe i am the mother of kids know
एडिन रोज-श्रेयस अय्यर - फोटो : Edin Rose (instagram)-ipl/bcci

विस्तार

पंजाब किंग्स भले ही आईपीएल 2025 का खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन कप्तान श्रेयस अय्यर की दीवानगी प्रशंसकों के सिर चढ़ कर बोल रही है। इसका ताजा उदाहरण है फिल्म अभिनेत्री एडिन रोज का बयान, जो उन्होंने एक इंटरव्यू में दिया। उन्होंने कहा कि वह मन ही मन इस खिलाड़ी को अपना पति मान चुकी हैं और खुद को उनके बच्चों की मां मानती हैं। 
विज्ञापन

Edin Rose speaks on punjab kings skipper shreyas iyer says in mind i believe i am the mother of kids know
एडिन रोज - फोटो : Edin Rose-instagram
'मैं खुद को उनके बच्चों की मां मानती हूं'
बिग बॉस 18 फेम अभिनेत्री एडिन रोज ने फिल्मी ज्ञान को दिए एक इंटरव्यू में अपने पसंदीदा क्रिकेटर पर बात की। उन्होंने बताया कि वह श्रेयस अय्यर को बहुत पसंद करती हैं। वह ऑन द स्पॉट उनसे शादी करना चाहती हैं। रोज ने यह भी कहा कि वह मन ही मन खुद को उनके बच्चों की मां मानती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Edin Rose speaks on punjab kings skipper shreyas iyer says in mind i believe i am the mother of kids know
एडिन रोज-श्रेयस अय्यर - फोटो : Edin Rose (instagram)-IPL/BCCI
एडिन रोज ने गिनाईं अय्यर की खूबियां
इस दौरान एडिन रोज ने श्रेयस की चार खूबियां भी गिनाईं। उन्होंने कहा कि अय्यर लंबे हैं। इसके अलावा डार्क और हैंडसम हैं। उनकी बियर्ड (दाढ़ी) भी अच्छी है। वह भारत का प्रतिनिधित्व भी करते हैं और देश के लिए खेलते हैं। रोज ने कहा- 'मैं उनसे ऑन द स्पॉट शादी कर लूंगी। मुझे जो चार खूबियां चाहिए- वह लंबे हैं, डार्क और हैंडसम हैं, उनकी बियर्ड भी अच्छी है और मसल भी हैं। सबसे महत्वपूर्ण वह हमारे देश के लिए खेलते हैं। वह मेरे पिता की तरह दक्षिण भारत से आते हैं। मैं मानती हूं कि मैं उनके बच्चों की मां हूं। मेरे हिसाब से मैं उनसे शादी कर चुकी हैं।'
विज्ञापन

Edin Rose speaks on punjab kings skipper shreyas iyer says in mind i believe i am the mother of kids know
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

तीन टीमों को फाइनल में पहुंचाने वाले पहले कप्तान श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में भले ही पंजाब खिताब नहीं जीत पाई, लेकिन 2014 के बाद टीम पहली बार फाइनल में प्रवेश करने में कामयाब रही। वह तीन अलग-अलग टीमों के साथ आईपीएल फाइनल में पहुंचने वाले पहले कप्तान हैं। श्रेयस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के साथ साल 2020 में और कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ 2024 में आईपीएल फाइनल में पहुंच चुके हैं। उनकी कप्तानी में केकेआर ने पिछले साल खिताब भी जीता था। अय्यर खुद को एक ऐसे कप्तान के रूप में स्थापित करने में कामयाब हुए जिसकी भारत को शायद भविष्य में आवश्यकता हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed