{"_id":"4eca41059d1d0dc0a89487b309957173","slug":"ecb-will-tell-to-excuse-channel-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल नाइन से माफी मांगने को कहेगा ईसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैनल नाइन से माफी मांगने को कहेगा ईसीबी
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 08 Aug 2013 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) सिलिकान टेप कांड में ऑस्ट्रेलियाई चैनल नाइन से माफी मांगने को कहेगा।
विज्ञापन
इस चैनल ने दावा किया था कि एशेज सीरीज में बल्लेबाज हॉट स्पॉट को चकमा देने के लिए अपने बल्लों के किनारों पर सिलिकान टेप का इस्तेमाल कर रहे हैं।
ऑस्ट्रेलियाई चैनल के इस दावे पर इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन और तेज गेंदबाज ग्राहम ओनियंस ने खासी नाराजगी जताई है। पीटरसन तो इस मामले में अपना नाम खींचे जाने से भड़क गए थे।
चैनल ने इस बात का दावा किया था कि आईसीसी इस प्रकरण की जांच कर रही है। लेकिन आईसीसी ने इन दावों का सिरे से खंडन किया है।
चैनल ने दावा किया था कि एशेज सीरीज में अंपायर समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) के परिणामों में असमानता के कारण बढ़ते विवाद के बीच आईसीसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आईसीसी के मुख्य कार्यकारी डेव रिचर्डसन ने एक बयान में कहा, ‘इन मीडिया खबरों में कोई सच्चाई नही है। आईसीसी के जनरल मैनेजर (क्रिकेट) ज्यौफ एलारडिस इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमों से मिल रहे हैं ताकि डीआरएस का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल किया जा सके।’
विज्ञापन