फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरसे पहले किया था संन्यास का एलान, अब तीन साल बाद फिर मचेगा ड्वेन ब्रावो का धमाल

Mon, 13 Jan 2020 12:30 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 13 Jan 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
Dwayne Bravo recalled to West Indies T20I squad after three years before world t20
ड्वेन ब्रावो - फोटो : ट्विटर

विश्व टी-20 खिताब बचाने की तैयारी में जुटे वेस्टइंडीज ने ड्वेन ब्रावो को रविवार को टीम में जगह दी। ब्रावो ने कैरेबियाई टीम की ओर से पिछला मैच तीन साल से भी अधिक समय पहले खेला था। दो बार विश्व टी-20 जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम के सदस्य रहे ब्रावो को आयरलैंड के खिलाफ इस महीने होने वाली तीन मैचों की श्रृंखला के लिए 13 सदस्यीय टीम में जगह दी गई है।

Dwayne Bravo recalled to West Indies T20I squad after three years before world t20
ड्वेन ब्रावो और कीरोन पोलार्ड - फोटो : पीटीआई

वेस्टइंडीज की नजरें अगले टी-20 विश्व कप में खिताब बचाने पर टिकी हैं, जिसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा। ब्रावो पिछली बार वेस्टइंडीज की ओर से सितंबर 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच खेले थे, जिसके बाद उन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट पर ध्यान देने के लिए संन्यास ले लिया था।

Dwayne Bravo recalled to West Indies T20I squad after three years before world t20
ड्वेन ब्रावो

ऑलराउंडर रोवमैन पावेल की भी टीम में वापसी हुई है। आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला की तरह टी-20 श्रृंखला से भी टीम के नियमित कप्तान जेसन होल्डर को आराम दिया गया है। कीरोन पोलार्ड टीम की अगुआई करेंगे। दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 मैच 15, 18 और 19 जनवरी को खेले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dwayne Bravo recalled to West Indies T20I squad after three years before world t20
bravo pollard narine
वेस्टइंडीज की टीम इस प्रकार है: कीरोन पोलार्ड (कप्तान), ड्वेन ब्रावो, शेल्डन कोटरेल, शिमरोन हेटमेयर, ब्रेंडन किंग, एविन लुईस, खैरी पियरे, निकोलस पूरण, रोवमैन पावेल, शेरफाइन रदरफोर्ड, लेंडल सिमंस, हेडन वाल्श और केसरिक विलियम्स।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed