फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dussehra 2019: sports fraternity wishes on vijayadashami

'बुराई पर अच्छाई की जीत' के त्योहार दशहरा पर खेल जगत ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Tue, 08 Oct 2019 06:30 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 08 Oct 2019 06:30 PM IST
विज्ञापन
dussehra 2019: sports fraternity wishes on vijayadashami
dussehra 2019 - फोटो : dussehra 2019

पूरा देश मंगलवार को दशहरा और विजयादशमी का उत्सव बड़े ही धूम-धाम से मना रहा है। इस मौके पर सभी लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। विजयादशमी का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाई जाता है।

विज्ञापन


इस दिन भगवान राम ने लंका की लड़ाई में राक्षस रावण का वध किया था। इसके अलावा इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार भी किया था इसलिए इसे विजयादशमी के रुप में भी मनाया जाता है। दशहरा के शुभ अवसर पर खेल जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने भी अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विटर के जरिए फैंस को विजयदशमी की बधाई दी है। 
विज्ञापन


क्रिकेटर से राजनेता बने गौतम गंभीर ने ट्वीट किया- 'बुराई पर अच्छाई की जीत दशहरा है, समाज की हर बुराई को मिटाना दशहरा है, देश के दुश्मनों का अंत दशहरा है, महिलाओं की सुरक्षा ही दशहरा है। इस दशहरा आपके सारे दुखों का अंत हो, दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं। #Dussehra'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

'क्रिकेट के भगवान' कहे जाने वाले टीम इंडिया के पूर्व मास्टर ब्लास्टर ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी को दशहरा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। यह त्योहार आपके लिए सेहत, खुशी और कामयाबी लेकर आए।
 




भारतीय क्रिकेट टीम मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी देश को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बुराई पर अच्छाई की जीत का आनंद लीजिए। यह त्योहार आपके लिए मजेदार और शुभ रहे।'
 

पूर्व क्रिकेटर वीरेंदर सहवाग ने ट्वीट किया, 'दशहरा का यह पर्व आपके जीवन में वीरता, आशा और खुशियां लेकर आए।'
 

टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने ट्वीट किया, 'अच्छाई की बुराई पर जीत काआनंद लीजिए।'
 



क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी सोशल मीडिया पर इस त्योहार की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपके भीतर बैठी अच्छाई की हमेशा जीत हो।'
 

कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुके पहलवान बजरंग पूनिया ने भी बधाई दी। उन्होंने कहा,  'होगी जीत सत्य की और असत्य की हार, यही संदेश देता है दशहरा का त्यौहार! शुभ दशहरा।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed