फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy: Pratham Singh and Tilak Verma hit centuries, gave huge target to India D India B in trouble

Duleep Trophy: प्रथम सिंह और तिलक वर्मा ने जड़े शतक, इंडिया डी को थमाया विशाल लक्ष्य, इंडिया बी की हालत खराब

Sat, 14 Sep 2024 05:52 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अनंतपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 14 Sep 2024 05:52 PM IST
सार

घरेलू टूर्नामेंट का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। इंडिया ए और इंडिया डी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जबकि इंडिया बी और इंडिया सी की भिड़ंत हो रही है।

विज्ञापन
Duleep Trophy: Pratham Singh and Tilak Verma hit centuries, gave huge target to India D India B in trouble
तिलक वर्मा-प्रथम सिंह - फोटो : @BCCIdomestic

विस्तार

एक तरफ चेन्नई में भारतीय टीम आगामी टेस्ट सीरीज के लिए पसीना बहा रही है, तो दूसरी तरफ भारतीय युवा खिलाड़ियों को दलीप ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन करते देखा जा रहा है। घरेलू टूर्नामेंट का दूसरा दौर शुरू हो चुका है। इंडिया ए और इंडिया डी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है जबकि इंडिया बी और इंडिया सी की भिड़ंत हो रही है। शनिवार को इंडिया डी को 488 रनों का लक्ष्य मिला, स्टंप्स के समय यश दुबे 15 और रिकी भुई 44 रन बनाकर नाबाद क्रीज पर डटे थे। दूसरी पारी में इंडिया डी का स्कोर 62/1 है। वहीं, इंडिया बी को संघर्ष करते देखा जा रहा है। पहली पारी में इंडिया बी ने 101 ओवर में 309 रन बना लिए हैं। उनके सात विकेट गिर चुके हैं। फिलहाल टीम 216 रन से पीछे चल रही है।
विज्ञापन

प्रथम सिंह और तिलक वर्मा ने ठोका शतक
मयंक अग्रवाल की अगुआई वाली इंडिया ए का पलड़ा इंडिया डी पर भारी नजर आ रहा है। शनिवार को प्रथम सिंह और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेलीं। इंडिया ए के लिए दूसरी पारी में ओपनिंग के  लिए उतरे प्रथम सिंह ने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 122 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा तिलक वर्मा ने नौ चौकों की सहायता से 111 रनों की असरदार पारी खेली। यह तिलक के फर्स्ट क्लास करियर का पांचवां शतक है। वह फिलहाल नाबाद हैं और शास्वत रावत (64 रन) के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडिया बी की हालत खराब
अनंतपुर में जारी दूसरे मुरकाबले में इंडिया बी की हालत खराब नजर आ रही है। अभिमन्यू ईश्वरन की टीम पहली पारी में 309/7 पर संघर्ष कर रही है। कप्तान ने इस मुकाबले में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 143 रन बनाए और नाबाद क्रीज पर डटे हुए हैं। उनका साथ राहुल चाहर (18* रन) दे रहे हैं। पहली पारी में कप्तान के अलावा नारायण जगदीशन ने 70 रन बनाए। वहीं, मुशीर खान एक, सरफराज खान 16, रिंकू सिंह छह, नितीश कुमार रेड्डी दो, वाशिंगटन सुंदर 13 और साई किशोर 21 रन बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed