फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep trophy: Musheer Khan broke Sachin 33 year old record in his debut match brother Sarfaraz celebrated

Musheer Khan: मुशीर खान ने डेब्यू मैच में तोड़ा सचिन का 33 साल पुराना रिकॉर्ड, भाई सरफराज ने इस तरह मनाया जश्न

Fri, 06 Sep 2024 05:19 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 06 Sep 2024 05:19 PM IST
सार

19 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। इंडिया बी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 181 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन
Duleep trophy: Musheer Khan broke Sachin 33 year old record in his debut match brother Sarfaraz celebrated
मुशीर खान - फोटो : @BCCIdomestic

विस्तार

भारत के घरेलू सीजन की शुरुआत हो चुकी है। दलीप ट्रॉफी 2024 में युवा खिलाड़ियों को धमाल मचाते देखा जा रहा है। गुरुवार को इंडिया ए और इंडिया बी के बीच जारी मुकाबले में युवा बल्लेबाज मुशीर खान ने बड़ा कारनामा किया। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के 33 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया। 
विज्ञापन

मुशीर ने जड़ा शतक
19 वर्षीय बल्लेबाज ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया। इंडिया बी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 181 रनों की जबरदस्त पारी खेलकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का तीन दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दलीप ट्रॉफी के अपने पहले मैच में मुशीर ने किसी युवा द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन को पीछे छोड़ा
मुशीर खान ने अपनी इस धमाकेदार पारी में 16 चौके और पांच छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, सचिन ने 1991 में वेस्ट जोन की तरफ से डेब्यू करते हुए ईस्ट जोन के खिलाफ 159 रनों की दमदार पारी खेली थी। अब मुशीर उनसे आगे निकल गए। हालांकि, मुशीर बाबा अपराजित (212 रन) और खान यश (193 रन) ढुल से पीछे हैं। इस मुकाबले में युवा बल्लेबाज को कुलदीप यादव ने रियान पराग के हाथों आउट कराया। हालांकि, वह दोहरे शतक से चूक गए। 
विज्ञापन



मुशीर के शतक पर सरफराज ने मनाया जश्न
मुशीर की जुझारू बल्लेबाजी ने सभी को प्रभावित किया। उनका शतक पूरा होने पर उनके बड़े भाई सरफराज खान ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी। वह छोटे भाई के शतक जड़ते ही मैदान पर झूम उठे। इस दौरान उन्होंने दोनों हाथों से तालियां बजाईं और मुशीर का उत्साहवर्धन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed