{"_id":"57ce4cf04f1c1b2556317be4","slug":"duleep-trophy-india-blue-vs-india-green-day-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गौतम के 3 शतकवीर, रैना की सेना पर करे घाव ‘गंभीर’","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गौतम के 3 शतकवीर, रैना की सेना पर करे घाव ‘गंभीर’
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:38 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
- फोटो : getty
ग्रेटर नोएडा में चल रहे दलीप ट्रॉफी के तीसरे मैच में गौतम गंभीर की इंडिया ब्लू ने सुरेश रैना की इंडिया ग्रीन की सेना के सामने रनों का पहाड़ ख़ड़ा कर दिया। इंडिया ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 707 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया।
इस पहले दिन मंयक अग्रवाल के शतक और गौतम गंभीर के अर्धशतक के बाद इंडिया ब्लू के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन पर भी खेल पर अपना दबदबा बनाए रखा। दूसरे दिन चेतेश्वर पुजारा ने 166 रन और शेल्डन जैकसन ने 105 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कर्णवीर शर्मा और दिनेश कार्तिक ने भी क्रमश: 57 और 48 रनों का योगदान दिया।

Trending Videos
5 बॉलरों ने भी बनाया 'शतक'
क्रिकेट
- फोटो : PTI
इंडिया ग्रीन के बॉलर दूसरे दिन 7 विकेट लेने में सफल रहे, मगर उन्होंने जमकर रन लुटाए। जसप्रीत बुमराह, अशोक डिंडा, श्रेयस गोपाल, प्रज्ञान ओझा और जलज सक्सेना ने 100 से अधिक रन लुटाए। हालांकि श्रेयस गोपाल 5 विकेट हासिल हुए। डिंडा ने 2, बुमराह और जलज को 1-1 विकेट मिला।
इस बार दलीप ट्रॉफी में पहली बार गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जा रहा है। गुलाबी गेंद से अधिक रन बनने की आशंका थी, मगर अब तक ऐसा कुछ खास देखने नहीं मिला है। पहले दो मैचों में इस गेंद से बल्लेबाजों ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया। पहले मैच में गेंदबाजों ने दबदबा बनाया और दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में आगे रहने वाली टीम ही फाइनल में इंडिया रेड से भिड़ेगी