फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy final Pujara Suryakumar yadav Prithvi shaw Sarfaraz khan failed again West Zone vs South Zone

Duleep Trophy: पुजारा-सूर्यकुमार फिर फेल, पृथ्वी और सरफराज का भी नहीं चला बल्ला; शतक के करीब प्रियांक पांचाल

Sat, 15 Jul 2023 09:34 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Sat, 15 Jul 2023 09:34 PM IST
सार

पुजारा और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बाहर कर दिया गया। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी थी।

विज्ञापन
Duleep Trophy final Pujara Suryakumar yadav Prithvi shaw Sarfaraz khan failed again West Zone vs South Zone
चेतेश्वर पुजारा और प्रियांक पांचाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के दिग्गज खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव दलीप ट्रॉफी के फाइनल में बड़ा स्कोर नहीं बना पाए। दोनों बल्लेबाज लगातार दूसरी पारी में फेल हुए। पश्चिम क्षेत्र की ओर से खेलते हुए पुजारा दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ 47 गेंद पर 15 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सूर्यकुमार तीन गेंद पर चार रन बनाकर आउट हुए। इससे पहले पहली पारी में पुजारा नौ और सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन


पुजारा और सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बाहर कर दिया गया। उनके प्रदर्शन में निरंतरता की कमी थी। वहीं, सूर्यकुमार को ऑस्ट्रे्लिया के खिलाफ एक टेस्ट में ही खेलने का मौका मिला था। उसके बाद उनका चयन नहीं हुआ। सिर्फ पुजारा और सूर्यकुमार ही दूसरी पारी में फेल नहीं हुए हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ भी दूसरी पारी में कुछ कमाल नहीं कर सके। वह सात रन बनाकर आउट हुए। पहली पारी में पृथ्वी ने 65 रन बनाए थे।
विज्ञापन


प्रियांक शतक से आठ रन दूर
प्रियांक पंचाल (नाबाद 92 रन) की पारी से पश्चिम क्षेत्र ने फाइनल जीतने की अपनी उम्मीदें जिंदा रखी हैं। दक्षिण क्षेत्र द्वारा मिले 298 रनों के लक्ष्य के जवाब में पश्चिम क्षेत्र ने चौथे दिन का खेल खत्म होने पर पांच विकेट पर 182 रन बना लिए हैं। प्रियांक का साथ अतीत सेठ दे रहे हैं जिन्होंने अभी खाता नहीं खोला है। रविवार मैच का अंतिम दिन है और पश्चिम क्षेत्र को जीत के लिए 116 रनों की जरूरत है, जबकि दक्षिण क्षेत्र जीत से पांच विकेट दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियांक ने प्रथम श्रेणी में आठ हजार रन पूरे किए
कप्तान पंचाल ने 205 गेंद में 11 चौके लगाए और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 8000 रन भी पूरे किए। वासुकी कौशिक (3/28) ने दक्षिण क्षेत्र के लिए विकेट लिए। पंचाल और सरफराज खान (48 रन) ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन जोड़कर लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए। दक्षिण क्षेत्र ने शनिवार की सुबह सात विकेट पर 181 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया जिसके बाद टीम दूसरी पारी में 230 रन पर सिमट गई जिसमें बाएं हाथ के स्पिनर धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने पांच विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed