{"_id":"40d96759ba07d8375fe69bbdc4683c7b","slug":"duleep-trophy-final-central-zone-vs-south-zone-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नमन बल्ले से हुए फ्लॉप, बिष्ट ने दिया दक्षिण को सहारा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
नमन बल्ले से हुए फ्लॉप, बिष्ट ने दिया दक्षिण को सहारा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 29 Oct 2014 05:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला पर खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ मध्य क्षेत्र का उतार-चढ़ाव जारी है।
खिताबी जंग के पहले दिन खत्म होने तक मध्य क्षेत्र ने 7 विकेट पर 237 रन बना लिए हैं। चायकाल पर जाने के समय रॉबिन बिष्ट 68 रन बनाकर खेल रहे थे। लेकिन चायकाल के बाद लौटने पर बिष्ट अपने स्कोर में एक भी रन जोड़े बगैर ही आउट हो गए। नए बल्लेबाज मनीष रावत खाता खोले बगैर ही आउट हो गए। इसके बाद अरिंदम घोष (नाबाद 32) और कप्तान पीयूष चावला (30) ने सातवें विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। पीयूष के आउट होते ही पहले दिन का खेल खत्म कर दिया गया।
दक्षिण क्षेत्र की ओर से 8 गेंदबाजों का प्रयोग किया गया लेकिन इसमें 6 गेंदबाज विकेट झटकने में सफल रहे। बाबा अपराजित ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए जबकि कप्तान और तेज गेंदबाज विनय कुमार, श्रेयस गोपाल, शरत, प्रज्ञान ओझा और हनुमा विहारी ने एक-एक विकेट लिए।

फैसला हुआ गलत, बार-बार हिचकोले खा रहा मध्य क्षेत्र
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मध्य क्षेत्र के लिए गलत साबित हुआ और जलज सक्सेना महज 2 रन बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद ओपनर फैयाज फैजल ने रॉबिन बिष्ट के साथ दूसरे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन फैजल 49 रन बनाकर आउट हो गए। बाबा अपराजित ने फैजल को कैच आउट कराया। उन्होंने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर नमन ओझा (4) को कैच आउट कराकर टीम को तगड़ा झटका दिया। नमन पिछले 4 मैचों में 2 बार दोहरा शतक लगा चुके हैं।
दूसरी ओर बिष्ट (79) ने अपनी पारी को अर्धशतक में बदला और चौथे विकेट के लिए अशोक मनेरिया (37) के साथ 68 रनों की साझेदारी की। बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले बिष्ट शतक के करीब नहीं पहुंच सके।
मध्य क्षेत्र के 3 बल्लेबाज स्टंप आउट हुए।

कई युवाओं के लिए वापसी का रास्ता बन सकता है यह मैच
उत्तर क्षेत्र को गत विजेता दक्षिण ने लाहली (रोहतक) की सीमिंग ट्रैक पर पूर्व क्षेत्र को पारी से रौंदकर 22वीं बार इस ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश किया है।
वहीं, मध्य क्षेत्र इससे पहले पांच बार इस ट्राफी पर कब्जा जमा चुकी है। भारतीय टीम के चयनकर्ता फाइनल पर नजरें रखने को तैयार हैं।
फाइनल वापसी के लिए तैयार बैठे पुराने धुरंधरों के लिए संजीवनी बनने वाला है। ईश्वर पांडे, पंकज सिंह, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, विनय कुमार, अभिनव मुकुंद, दिनेश कार्तिक, प्रज्ञान ओझा अपना पूरा जोर लगाएंगे।
वहीं लोकेश राहुल जैसे युवा भी के हाथ में भी बड़ा मौका है। मध्य के विकेट कीपर बल्लेबाज नमन ओझा ने इस सत्र में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। सेमीफाइनल में उन्होंने उत्तर क्षेत्र के खिलाफ 219 नाबाद रनों की पारी खेली, जो अंत में निर्णायक साबित हुई वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने 101 और 110 रनों की पारियां खेली हैं।