फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy cheteshwar pujara Suryakumar yadav fail Sarfaraz Khan out on zero Prithvi Shaw half century

Duleep Trophy: पुजारा और सूर्यकुमार का नहीं चला बल्ला, सरफराज खान शून्य पर आउट; पृथ्वी शॉ का अर्धशतक

Thu, 13 Jul 2023 08:20 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Jul 2023 08:20 PM IST
सार

पश्चिम के लिए पहली पारी में न तो अनुभवी चेतेश्वर पुजारा चले और न ही विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार। सरफराज खान भी खाता नहीं खोल सके। पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक लगाया। पुजारा, सूर्यकुमार और पृथ्वी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

विज्ञापन
Duleep Trophy cheteshwar pujara Suryakumar yadav fail Sarfaraz Khan out on zero Prithvi Shaw half century
चेतेश्वर पुजारा, पृथ्वी शॉ - फोटो : PTI

विस्तार

दलीप ट्रॉफी के फाइनल में पश्चिम क्षेत्र और दक्षिण क्षेत्र की टीमें आमने-सामने हैं। मैच के दूसरे दिन गुरुवार (13 जुलाई) को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्टार खिलाड़ियों से सजी पश्चिम क्षेत्र ने लचर प्रदर्शन किया। उसके दिग्गज बल्लेबाज नहीं चले। टीम ने दूसरे दिन खेल समाप्त होने के समय पहली पारी में सात विकेट पर 129 रन बना लिए थे। वह दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ अभी भी 84 रन पीछे है। दक्षिण ने पहली पारी में 213 रन बनाए थे।
विज्ञापन


पश्चिम के लिए पहली पारी में न तो अनुभवी चेतेश्वर पुजारा चले और न ही विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार। सरफराज खान भी खाता नहीं खोल सके। पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक लगाया। पुजारा, सूर्यकुमार और पृथ्वी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पुजारा को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बाहर किया गया था। वहीं, सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में पिछली बार खेले थे। पृथ्वी की बात करें तो वह दिसंबर 2020 के बाद से टेस्ट नहीं खेल पाए हैं। वहीं, सरफराज खान ने पिछले कुछ सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपना दावा मजबूत किया है।
विज्ञापन

Duleep Trophy cheteshwar pujara Suryakumar yadav fail Sarfaraz Khan out on zero Prithvi Shaw half century
सरफराज खान - फोटो : सोशल मीडिया
पश्चिम के कप्तान प्रियांक पांचाल भी फेल
पुजारा और सूर्यकुमार ने बड़ी पारी खेलने का मौका गंवाया। पुजारा ने सेमीफाइनल में शतक लगाया तो सूर्यकुमार के बल्ले से अर्धशतक निकला था। दोनों इस अहम मुकाबले की पहली पारी में फेल हो गए हैं। पश्चिम क्षेत्र को पहली पारी में पहला झटका कप्तान प्रियांक पांचाल के रूप में लगा। वह 11 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद विकेटकीपर हार्विक देसाई 21 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पृथ्वी शॉ ने 101 गेंद पर नौ चौकों की मदद से 65 रन बनाए। वह तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए।

27 रन के अंदर गिरे पश्चिम क्षेत्र के छह विकेट
प्रियांक पांचाल जब पहले विकेट के रूप में आउट हुए तब पश्चिम का स्कोर 27 रन था। उसके बाद पृथ्वी ने हार्विक के साथ दूसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। 97 रन के स्कोर पर हार्विक के रूप में टीम को दूसरा झटका लगा। यहां से दक्षिण के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी की। उन्होंने 27 रन के अंदर छह विकेट झटक लिए। हार्विक और पृथ्वी के बाद सूर्यकुमार यादव आउट हुए। उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाया। वह छह गेंद पर आठ रन बनाकर आउट हुए। 

Duleep Trophy cheteshwar pujara Suryakumar yadav fail Sarfaraz Khan out on zero Prithvi Shaw half century
विध्वथ कावेरप्पा - फोटो : PTI
सूर्या के बाद क्रीज पर युवा स्टार सरफराज खान ने चार गेंदों का सामना किया और खाता नहीं खोल पाए। उनके बाद चेतेश्वर पुजारा 38 गेंद पर नौ रन बनाकर आउट हुए। शम्स मुलानी खाता नहीं खोल पाए। स्टंप के समय अतित सेठ पांच और धर्मेंद्र सिंह जडेजा चार रन बनाकर नाबाद थे। दक्षिण क्षेत्र के लिए विध्वथ कावेरप्पा ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। विजयकुमार व्यस्क ने दो विकेट लिए। वासुकी कौशिक को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed