फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Duleep Trophy 2024: indian domestic cricket will start from 5th september, schedule to live streaming

Duleep Trophy 2024: आज से शुरू होगा घरेलू क्रिकेट का रोमांच, शेड्यूल से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक जानें सब कुछ

Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 05 Sep 2024 02:39 AM IST
सार

प्रथम श्रेणी लाल गेंद टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी टीम शामिल है। दलीप ट्रॉफी का 16वां सीजन पहले के मुकाबले बेहद खास होने वाला है।

विज्ञापन
Duleep Trophy 2024: indian domestic cricket will start from 5th september, schedule to live streaming
दलीप ट्रॉफी 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिष्ठित दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत आज यानी गुरुवार से होगी। लाल गेंद प्रारूप में खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट कर्नाटक के बेंगलुरु और आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में खेला जाएगा। इसी के साथ भारत के घरेलू सीजन 2024-25 की शुरुआत होगी। 
विज्ञापन


चार टीमें लेंगी हिस्सा
प्रथम श्रेणी लाल गेंद टूर्नामेंट में कुल चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें इंडिया ए, इंडिया बी, इंडिया सी और इंडिया डी टीम शामिल है। दलीप ट्रॉफी का 16वां सीजन पहले के मुकाबले बेहद खास होने वाला है। पहले इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेती थीं, लेकिन इस बार चार टीमें खेलती नजर आएंगी। इन टीमों का चयन राष्ट्रीय चयन समिति ने किया है। 
विज्ञापन

Duleep Trophy 2024: indian domestic cricket will start from 5th september, schedule to live streaming
ईशान किशन - फोटो : twitter
ग्रुप स्टेज पर खेले जाएंगे कुल छह मुकाबले
इस टूर्नामेंट के पहले दिन दो मैच शुरू होंगे। पांच से आठ सितंबर के बीच पहला मैच टीम ए और टीम बी के बीच भिड़ंत होगी जबकि टीम सी और टीम डी के बीच अनंतपुर में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। राउंड रॉबिन फॉर्मेट के तहत ग्रुप फेज में हर एक टीम अन्य तीन टीमों से चार दिवसीय प्रथम श्रेणी मैच खेलेंगी। इस तरह कुल छह मुकाबले खेले जाएंगे। प्रत्येक टीम कुल तीन मैच खेलेगी और टूर्नामेंट का विजेता सबसे अधिक अंक पाने वाले को घोषित किया जाएगा। 

पहले दौर में नहीं खेलेंगे ईशान किशन
घरेलू टूर्नामेंट में भारतीय टीम के तमाम युवा खिलाड़ी खेलते दिखेंगे। इनमें शुभमन गिल, ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गज शामिल हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन गुरुवार से शुरू हो रहे दलीप ट्रॉफी के पहले दौर में नहीं खेलेंगे। दरअसल, उन्हें हैमस्ट्रिंग में समस्या हो गई है। वह इंडिया डी की टीम का हिस्सा हैं, जिसके कप्तान श्रेयस अय्यर हैं। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- "विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौजूदा अखिल भारतीय बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान लगी कमर की चोट के कारण दलीप ट्रॉफी के पहले दौर से बाहर कर दिया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की दिशा में काम कर रही है।"

ईशान की जगह इसको मिला मौका
भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि केएस भरत पहले दौर में इंडिया डी के लिए विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे। वहीं, इंडिया ए के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी पहले दौर के मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा- "तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा अपने बाएं क्वाड्रिसेप्स टेंडन की सर्जरी के बाद अपने रिहैब के पूरा होने के करीब हैं। ऐसे में वह दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मुकाबले में नहीं खेलेंगे।"

Duleep Trophy 2024: indian domestic cricket will start from 5th september, schedule to live streaming
ऋषभ पंत - फोटो : twitter
पंत भी आएंगे नजर
2022 में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद पहली बार लंबी अवधि के प्रारूप में वापसी कर रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत गुरुवार से बेंगलुरु और अनंतपुर में शुरू होने वाले दलीप ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में आकर्षण का केंद्र होंगे। अब वह अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली टीम बी की तरफ से मैदान पर उतरेंगे जिसका मुकाबला चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम ए से होगा। 

दलीप ट्रॉफी 2024 का पूरा शेड्यूल

दिनांक समय मैच स्थान
   5-8 सितंबर सुबह 09:30 इंडिया ए बनाम इंडिया बी चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु, कर्नाटक
   5-8 सितंबर सुबह 09:30 इंडिया सी बनाम इंडिया डी ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
12-15 सितंबर सुबह 09:30 इंडिया ए बनाम इंडिया डी ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
12-15 सितंबर सुबह 09:30 इंडिया बी बनाम इंडिया सी ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
19-22 सितंबर सुबह 09:30 इंडिया ए बनाम इंडिया सी ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश
19-22 सितंबर सुबह 09:30 इंडिया बी बनाम इंडिया डी ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम बी, अनंतपुर, आंध्र प्रदेश

दलीप ट्रॉफी 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग...

दलीप ट्रॉफी 2024 कब शुरू होगी?
दलीप ट्रॉफी का 61वां संस्करण पांच सितंबर को शुरू होगा।

दलीप ट्रॉफी 2024 के मुकाबले कहां खेले जाएंगे?
दलीप ट्रॉफी 2024 बेंगलुरु और अनंतपुर में खेले जाएंगे।

दलीप ट्रॉफी 2024 का सीधा प्रसारण कहां होगा?
दलीप ट्रॉफी 2024 का सीधा प्रसारण स्पोर्ट्स18 -3 और स्पोर्ट्स18 खेल पर  होगा।

दलीप ट्रॉफी 2024 की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां होगी?
दलीप ट्रॉफी 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर होगी।

टीमें इस प्रकार हैं:
भारत ए: शुभमन गिल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, तनुश कोटियन, कुलदीप यादव, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, खलील अहमद, अवेश खान, विदवथ कावेरप्पा , कुमार कुशाग्र, शास्वत रावत।
भारत बी: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुशीर खान, नितीश कुमार रेड्डी (फिटनेस के आधार पर), वाशिंगटन सुंदर, नवदीप सैनी, यश दयाल, मुकेश कुमार, राहुल चाहर, आर साई किशोर, मोहित अवस्थी, एन जगदीसन ।
भारत सी: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, बी इंद्रजीत, रितिक शौकीन, मानव सुथार, गौरव यादव, विशाक विजयकुमार, अंशुल खंबोज, हिमांशु चौहान, मयंक मारकंडे, आर्यन जुयाल , संदीप वारियर।
भारत डी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अथर्व तायडे, यश दुबे, देवदत्त पडिक्कल, इशान किशन (विकेटकीपर), रिकी भुई, सारांश जैन, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आदित्य ठाकरे, हर्षित राणा, तुषार देशपांडे, आकाश सेनगुप्ता, केएस भरत, सौरभ कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed