{"_id":"5d6a9f098ebc3e01684303f7","slug":"duleep-trophy-2019-mahipal-lomror-avesh-keep-red-in-hunt-for-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल द्रविड़ के चेले ने ठोका दलीप ट्रॉफी में शतक, इंडिया U-19 टीम की ओर से खेल चुके हैं वर्ल्ड कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
राहुल द्रविड़ के चेले ने ठोका दलीप ट्रॉफी में शतक, इंडिया U-19 टीम की ओर से खेल चुके हैं वर्ल्ड कप
Sat, 31 Aug 2019 10:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sat, 31 Aug 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
महिपाल रोमरोर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिपाल लोमरोर के शतक की बदौलत इंडिया रेड ने दलीप ट्रॉफी चार दिवसीय टूर्नामेंट में इंडिया ग्रीन के खिलाफ तीसरे दिन स्टंप तक नौ विकेट पर 404 रन बना लिए। इंडिया ग्रीन ने पहली पारी में 440 रन बनाए थे, जिससे इंडिया रेड की टीम अब भी 36 रन से पिछड़ रही है।
विज्ञापन
दिन का खेल खत्म होने तक आवेश खान 34 और संदीप वारियर दो रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लोमरोर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीती रात 22 रन की पारी को शतक में बदला और 126 रन की पारी खेली। इसके लिए उन्होंने 272 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके और तीन छक्के जमाए।
विज्ञापन
इंडिया रेड ने दो विकेट पर 140 रन से खेलना शुरू किया। करूण नायर 77 और लोमरोर 22 रन पर खेल रहे थे। टीम ने 31 रन जोड़ने के बाद नायर का विकेट गंवा दिया, जिन्होंने 90 रन की पारी खेली जिसमें उन्होंने 16 चौके जमाए। इसके बाद लोमरोर एक छोर पर डटे रहे और शतक पूरा किया।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें श्रीकर भरत (38) और जयदेव उनादकट (30) का भी साथ मिला। इंडिया ग्रीन के लिए धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने चार विकेट जबकि अंकित राजपूत और तनवीर उल हक ने दो दो विकेट प्राप्त किये। राहुल चहर को एक विकेट मिला।
कम उम्र में बन गए राजस्थान के कप्तान
महिपाल लोमरोर राजस्थान की ओर से घरेलू क्रिकेट में खेलते हैं। 19 साल का यह ऑलरांउडर रणजी क्रिकेट में राजस्थान की कप्तानी करता है और 23 फर्स्ट क्लास में 36.35 की औसत से 1269 रन बनाने के साथ ही 28 विकेट ले चुका है, उनकी पहचान तेजतर्रार बल्लेबाज के रूप में होती है। वे राहुल द्रविड़ के कोच रहते इंडिया अंडर-19 क्रिकेट टीम की ओर से वर्ल्ड कप में खेले थे।