फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dukes' ball manufacturers have confirmed that they will have a look at the match balls after quality concerns

IND vs ENG: आलोचना के बाद हरकत में आई ड्यूक्स गेंद की निर्माता कंपनी, गेंद की समीक्षा करने का फैसला किया

Fri, 18 Jul 2025 07:41 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 18 Jul 2025 07:41 PM IST
सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने फैसला लिया था कि इस्तेमाल की गई ज्यादा से ज्यादा गेंदों को इस सप्ताह के आखिर तक ड्यूक्स गेंद बनाने वाली कंपनी को लौटाया जाएगा।

विज्ञापन
Dukes' ball manufacturers have confirmed that they will have a look at the match balls after quality concerns
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

ड्यूक्स गेंद की निर्माता कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह भारत और इंग्लैड के बीच पहले तीन टेस्ट मैच में इस्तेमाल की गई गेंदों की समीक्षा करेगा। दरअसल, मौजूदा सीरीज के दौरान ड्यूक्स गेंद की आलोचना की जा रही है क्योंकि गेंद जल्द खराब हो रही है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल और इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी ड्यूक्स गेंद की आलोचना की थी। 
विज्ञापन

ईसीबी ने इस्तेमाल की गई गेंदों को लौटाने का फैसला किया
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने फैसला लिया था कि इस्तेमाल की गई ज्यादा से ज्यादा गेंदों को इस सप्ताह के आखिर तक ड्यूक्स गेंद बनाने वाली कंपनी को लौटाया जाएगा। बीबीसी स्पोर्ट्स के अनुसार ड्यूक्स का निर्माण करने वाली ब्रिटिश क्रिकेट बॉल्स लिमिटेड के मालिक दिलीप जाजोदिया ने कहा, हम इन इस्तेमाल हुई गेंदों को ले जाएंगे, निरीक्षण करेंगे और फिर इसके निर्माण से जुड़े लोगों से बातचीत करेंगे। हम इस मामले में जो भी जरूरी होगा वह कदम उठाएंगे। समीक्षा में अगर हमें लगेगा कि कुछ बदलाव करने की जरूरत है, तो हम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित रूप से गेंदों को बदलना पड़ा
पांच मैचों की मौजूदा सीरीज के दौरान मैदानी अंपायरों को नियमित रूप से गेंदों को बदलना पड़ा क्योंकि वे जल्दी नरम हो जा रही थीं। गेंद लगभग 30 ओवर के इस्तेमाल के बाद ही खराब हो जा रही थी। इस पूरी प्रक्रिया के कारण मैचों के दौरान विलंब भी हुआ। टेस्ट सीरीज के लिए इस्तेमाल होने वाली गेंद का निर्णय मेजबान बोर्ड करता है। इंग्लैंड में ड्यूक्स गेंद का उपयोग किया जाता है तो वहीं भारत में टेस्ट मैच एसजी गेंद से खेले जाते हैं। ऑस्ट्रेलिया में कूकाबूरा का उपयोग होता है।
विज्ञापन

ड्यूक्स गेंद का उत्पादन 1760 से हो रहा है लेकिन हाल के वर्षों में टेस्ट और काउंटी क्रिकेट में उसे आलोचना का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान शुभमन गिल उस गेंद से नाखुश थे जो उन्हें अंपायरों द्वारा दी गई थी। इस दूसरी नई गेंद को मैच के दूसरे दिन सुबह के पहले घंटे में बदलना पड़ा था। जसप्रीत बुमराह ने मूल गेंद से कम ओवरों में तीन विकेट लिए थे लेकिन गेंद में बदलाव के बाद भारतीय गेंदबाज पहले सत्र के बाकी समय में एक भी विकेट नहीं ले पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed