{"_id":"68d90f32b53195e4d20586fc","slug":"dubai-weather-pitch-report-what-if-asia-cup-2025-final-between-india-and-pakistan-gets-washed-out-2025-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK Final: अगर बारिश से धुला फाइनल तो क्या होगा? पिच की पहली तस्वीर, हाई-स्कोरिंग मैच रहने की संभावना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK Final: अगर बारिश से धुला फाइनल तो क्या होगा? पिच की पहली तस्वीर, हाई-स्कोरिंग मैच रहने की संभावना
Sun, 28 Sep 2025 04:05 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 28 Sep 2025 04:05 PM IST
सार
शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ भारत का मुकाबला सुपर ओवर तक गया था। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि इस बार पिच कैसी होगी और अगर मैच बारिश से धुल गया तो क्या होगा?
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान फाइनल
- फोटो : ANI
विस्तार
एशिया कप 2025 का फाइनल रविवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। सुर्याकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही है। भारत ने ग्रुप ए के तीनों मुकाबले और सुपर-4 के तीनों मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। लगातार तीसरे रविवार भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना होगा।
शुक्रवार को श्रीलंका के खिलाफ भारत का मुकाबला सुपर ओवर तक गया था। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि इस बार पिच कैसी होगी और अगर मैच बारिश से धुल गया तो क्या होगा? दुबई में बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है, इसलिए फैंस को एक और रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। अगर मैच धुल भी गया तो रिजर्व डे की वजह से ट्रॉफी का फैसला होने की पूरी संभावना है। आइए जानते हैं...

बारिश होने पर क्या होगा?
दुबई में बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन अगर दुर्लभ स्थिति में बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो पाता है तो एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने फाइनल के लिए 29 सितंबर को एक रिजर्व डे रखा है। अगर मुख्य दिन और रिजर्व डे, दोनों दिन में मैच नहीं हो पाता है या नो-रिजल्ट रहता है, तो एसीसी के नियमों के मुताबिक एशिया कप 2025 का खिताब दोनों टीमों के बीच साझा कर दिया जाएगा। यह गौर करने वाली बात है कि एशिया कप के 41 साल के इतिहास में खिताब कभी साझा नहीं किया गया है। ऐसे में इस बार अगर बारिश होती है और दोनों दिन खेल संभव नहीं हो पाता है तो यह पहली बार होगा जब ट्रॉफी संयुक्त रूप से दी जाएगी।

दुबई मौसम रिपोर्ट
एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को दुबई में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस टूर्नामेंट के दौरान अब तक कोई भी मैच बारिश की वजह से रद्द नहीं हुआ है और फाइनल के दौरान भी बारिश बाधा डालने की संभावना नहीं है। रिजर्व डे (सोमवार) के लिए भी मौसम पूर्वानुमान में बारिश की कोई चेतावनी नहीं है।
पिच की पहली तस्वीर

दुबई पिच रिपोर्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एशिया कप 2025 का फाइनल उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर भारत और श्रीलंका के बीच सुपर-4 मैच खेला गया था। वह मुकाबला हाई-स्कोरिंग रहा था और सुपर ओवर तक गया था। ऐसे में फाइनल भी हाई-स्कोरिंग होने की उम्मीद है। टूर्नामेंट के दौरान दुबई की पिचें अबू धाबी की पिचों की तुलना में थोड़ी धीमी रही हैं। हालांकि, शुक्रवार को खेले गए भारत-श्रीलंका मैच में बदलाव देखने को मिला। उस मैच में दोनों टीमों ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। इसलिए संभावना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला फाइनल भी रोमांचक और हाई-स्कोरिंग होगा।