IND vs WI: अंतरराष्ट्रीय डेब्यू के बाद दीपक हूडा हुए भावुक, जाहिर की खुशी, कहा-सपना सच होने जैसा
भारतीय ऑलराउंडर दीपक हूडा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। बड़ौदा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 26 वर्षीय हूडा को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की कैप सौंपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय ऑलराउंडर दीपक हूडा ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। बड़ौदा की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले 26 वर्षीय हूडा को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टीम इंडिया की कैप सौंपी। हूडा को मैच में गेंदबाजी का मौका नहीं मिला लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने 32 गेंदों में 26 रन की नाबाद पारी खेली और सूर्यकुमार के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 62 रन की अटूट साझेदारी की।
भारतीय टीम का हिस्सा बनने के बाद दीपक ने ट्विटर पर अपनी ख़ुशी का इजहार किया। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर पाकर वास्तव में सम्मानित और धन्य हूं। विराट कोहली भैया से कैप प्राप्त करना मेरे लिए एक बहुत ही खास और सपना सच होने जैसा क्षण है। इस अद्भुत यात्रा में शामिल सभी लोगों को धन्यवाद।"
Truly honoured and blessed on getting the opportunity to represent my country🇮🇳💙
A very special and dream come true moment for me to receive the cap from @imVkohli bhaiya.विज्ञापन विज्ञापन
Thank you to each and everyone involved in this wonderful journey!! pic.twitter.com/7bTTbPAWLa — Deepak Hooda (@HoodaOnFire) February 6, 2022
मैच की बात करें तो भारत ने पहले वनडे में टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्लेबाजी का न्योता दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों खासकर युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने मिलकर कैरेबियाई बल्लेबाजों को घुटने पर ला दिया। दोनों ने सात विकेट झटके और वेस्टइंडीज को 176 रन के स्कोर पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के 60 रन की अर्धशतकीय पारी के दम पर 132 गेंदें शेष रहते जीत हासिल कर ली।