फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   dravid surprised again supporters

'मिस्टर भरोसेमंद' का अनोखा फैसला, चौंक गए प्रशंसक

Tue, 07 May 2013 06:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 07 May 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
dravid surprised again supporters

राहुल द्रविड़ आईपीएल में अपनी कप्तानी में हमेशा कुछ नया करने के लिए विख्यात हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी उन्होंने एक अनोखा फैसला कर सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मुकाबले के लिए द्रविड़ ने बिल्कुल अनजान खिलाड़ी प्रवीण थांबे को मौका दिया। यूं तो प्रवीण का अंतिम एकादश में चयन आम खिलाड़ियों की तरह किया गया। लेकिन जब आप इस लेग स्पिनर की उम्र जानेंगे तो चौंक जाएंगे।
विज्ञापन


प्रवीण की उम्र इस समय 41 साल 211 दिन यानी 42 साल है। और 42 साल की उम्र में आईपीएल में पदार्पण करने वाले प्रवीण दुनिया के सबसे बुर्जुग क्रिकेटर हैं।

इसके अलावा प्रवीण को आधिकारिक क्रिकेट खेलने का भी ज्यादा अनुभव नहीं है।

खुद कप्तान राहुल द्रविड़ की उम्र आज की तारीख में 40 साल 116 दिन है। उनकी टीम में आस्ट्रेलिया के ब्रैड हॉग भी खेल रहे हैं जिन्होंने अब तक अपने जीवन के 38 वसंत देखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


42 साल 90 दिन के आलराउडंर ब्रॉड हैज भी राजस्थान की टीम में हैं लेकिन आज के मैच में वह नहीं खेल रहे हैं।

द्रविड़ को आईपीएल में नए खिलाड़ियों को बखूबी मौका देने और उन्हें सितारा बनाने का श्रेय दिया जाता है। पिछले सत्र में उन्होंने ऑफ स्पिनर अजीत चंडीला का मौका दिया और उन्होंने इसे बखूबी अंजाम देते हुए पुणे वारियर्स के खिलाफ हैट्रिक लेकर सुर्खियां बटोरी थी।

ट्वंटी-20 की शुरुआत में इसे फटाफट क्रिकेट की संज्ञा दी गई और कहा गया कि यह पूरी तरह ये युवाओं का खेल है। लेकिन द्रविड़ और उनकी टीम में जिस तरह से उम्रदराज खिलाड़ी खेल रहे हैं या उन्हें मौका मिल रहा है उससे यही लगता है कि जोश के साथ अनुभव की भी जरूरत होती है टी-20 में।


'मिस्टर भरोसेमंद' द्रविड़ की ही टीम में नहीं बल्कि अन्य टीमों में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो 40 के आसपास या उसके पार हैं।

मुंबई इंडियंस में सचिन तेंदुलकर 40 साल और रिकी पोंटिंग 39 साल के हैं। चेन्नई सुपर किंग्स में माइकल हसी की उम्र 38 साल है। वहीं पंजाब किंग्स इलेवन के कप्तान एडम गिलक्रिस्ट 42 साल के हैं जबकि इसी टीम में आलराउडंर अजहर महमूद 39 साल के हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed