फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Dope testing was stopped in IPL due to fear of Corona

कोरोना का डर: आईपीएल के बीच में ही रोक दी गई थी डोप टेस्टिंग

Thu, 06 May 2021 05:57 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 06 May 2021 05:57 AM IST
सार

  • कोरोना के डर से रोकी गई थी सैंपलिंग
  • शुरुआती कुछ मैचों ही लिए गए सैंपल

विज्ञापन
Dope testing was stopped in IPL due to fear of Corona
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

क्रिकेटरों में संक्रमण फैलने के बाद 29वें मैच से आईपीएल को स्थगित किया गया, लेकिन कोरोना के ही डर को ढाल बनाकर शुरुआती मुकाबलों के बाद इस लीग में डोप टेस्टिंग बंद करा दी गई थी। क्रिकेटरों का सैंपल लेने की दोबारा कोशिशें भी हुईं, लेकिन इन्हें सिरे नहीं चढने दिया गया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो चेन्नई में हुए मुकाबलों के दौरान सैंपल लेने वाला डोप सैंपल कलेक्शन ऑफिसर (डीसीओ) संक्रमित पाया गया था। इसके बाद आयोजकों की ओर से से डोप टेस्टिंग तत्काल प्रभाव से बंद करा दी गई।
विज्ञापन


दलील दी गई कि इससे क्रिकेटरों में संक्रमण का खतरा हो सकता है, जबकि सारे डीसीओ खुद बायो सिक्योर बबल का हिस्सा थे। बाद में भी सैंपलिंग शुरू कराने की कोशिशें की गईं, लेकिन ये सिरे नहीं चढ़ सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीसीसीआई और नाडा के बीच करार हुआ था कि लीग में 30 से 35 के बीच क्रिकेटरों के सैंपल लिए जाएंगे। इनमें भी ज्यादातर सैंपल लीग के सफल क्रिकेटरों के आउट ऑफ कंपटीशन होंगे, जबकि कुछ सैंपल मैचों के दौरान लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed