{"_id":"641afaccde2cc84bf4005013","slug":"dog-invades-pitch-during-ind-vs-aus-3rd-odi-in-chennai-ravindra-jadeja-had-fun-watch-video-2023-03-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Video: मैदान में घुसा कुत्ता, जडेजा ने बंदर के अंदाज में की पकड़ने की कोशिश, बने मजेदार मीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS Video: मैदान में घुसा कुत्ता, जडेजा ने बंदर के अंदाज में की पकड़ने की कोशिश, बने मजेदार मीम
Wed, 22 Mar 2023 06:26 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Wed, 22 Mar 2023 06:26 PM IST
सार
चेन्नई में मैच के दौरान एक कुत्ता मैदान में घुस आया। इसकी वजह से थोड़ी देर के लिए खेल भी रुका, लेकिन रवींद्र जडेजा ने इस दौरान कुत्ते के साथ मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ा।
विज्ञापन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच के बीच मैदान में कुत्ता घुस गया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ऑस्ट्रेलिया की बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा। इस मैच में पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी कर दर्शकों का मनोरंजन किया फिर हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया। इस दौरान विराट कोहली का डांस भी देखने को मिला और एक कुत्ता भी मैदान में घुस आया। मैदान में कुत्ते के घुसने की वजह से थोड़ी देर के लिए खेल भी रुका, लेकिन जडेजा ने इस दौरान मस्ती करने का मौका नहीं छोड़ा।
ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। कंगारू टीम की पारी के 44वें ओवर से पहले एक कुत्ता मैदान में आ गया। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज गेंदबाजी के लिए तैयार थे, लेकिन मैदान में कुत्ते के आने की वजह से खेल रुक गया। कुत्ते ने मैदान का पूरा चक्कर लगाया। इस दौरान लॉग ऑन में फील्डिंग कर रहे जडेजा ने बंदर के अंदाज में भागते हुए कुत्ते का रास्ता रोकने की कोशिश भी की। जड्डू ने अपनी मस्ती से दर्शकों का भी मनोरंजन किया।
अंत में यह कुत्ता मैदान का एक चक्कर लगाने के बाद जहां से आया था, वहीं चला गया। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य कुत्ते के पीछे भागता रहा, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। जैसे ही कुत्ता मैदान के बाहर गया, वैसे ही दर्शकों ने ताली और शोर के साथ उसकी तारीफ की।
पहली पारी में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की और हेड-मार्श की जोड़ी ने 68 रन जोड़े, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद कंगारू टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। इन दोनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी ही अर्धशतकीय साझेदारी कर पाए। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सबसे ज्यादा 47 रन मिचेल मार्श ने बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले।

This match Is filled with lots of Funny moments 😄 😆 #INDvsAUSpic.twitter.com/B8haGNVrNY
विज्ञापन विज्ञापन— Harshit Chunyal 🇮🇳 (@Imharshit_45) March 22, 2023
अंत में यह कुत्ता मैदान का एक चक्कर लगाने के बाद जहां से आया था, वहीं चला गया। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ का एक सदस्य कुत्ते के पीछे भागता रहा, लेकिन उसे पकड़ नहीं पाया। जैसे ही कुत्ता मैदान के बाहर गया, वैसे ही दर्शकों ने ताली और शोर के साथ उसकी तारीफ की।
Daniel Alexander having some fun in ground during #INDvsAUS pic.twitter.com/lsDvXekDIC
— Rafay (@theslipscordon) March 22, 2023
पहली पारी में क्या हुआ?
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर अच्छी शुरुआत की और हेड-मार्श की जोड़ी ने 68 रन जोड़े, लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद कंगारू टीम ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए। इन दोनों के अलावा मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कैरी ही अर्धशतकीय साझेदारी कर पाए। इन दोनों ने छठे विकेट के लिए 58 रन जोड़े। सबसे ज्यादा 47 रन मिचेल मार्श ने बनाए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को दो-दो विकेट मिले।
#FunnyMoment #Cricket #INDvsAUS It was a dog chase before we decided to chase runs. #Dogrun #Dogday pic.twitter.com/6e91FbwlWs
— Fr. Raj (ARM) (@ARMTNPSC) March 22, 2023